सब्सक्राइब करें

अमेजन ऐप्पल फेस्ट: आईफोन X, आईफोन 6S समेत कई प्रोडक्ट्स सस्ते में खरीदने का मौका

टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Fri, 22 Mar 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
Amazon Apple Fest Sale: buy iPhone X, iPhone 6S, MacBook, and More with discount
Amazon Apple Fest Sale

ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया ने ऐप्पल फेस्ट सेल का आयोजन किया है। इस सेल में आप आईफोन, मैकबुक लैपटॉप, ऐप्पल वॉच और आईपैड के कई मॉडल्स को छूट के साथ खरीद सकते हैं। अमेजन की यह सेल 22 मार्च से 28 मार्च 2019 तक चलेगी। 7 दिनों तक चलने वाली इस सेल के लिए अमेजन ने आईसीआईसीआई बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से साझेदारी की है। तो आइए जानते हैं सभी ऑफर्स।

Trending Videos
Amazon Apple Fest Sale: buy iPhone X, iPhone 6S, MacBook, and More with discount
iphone x

अमेजन की सेल के दौरान iPhone X को 73,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि इसकी एमआरपी 91,900 रुपये है। वहीं आईफोन 6एस को सिर्फ 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि हाल ही में ऐप्पल ने कहा था कि वह प्रीमियम आईफोन की बिक्री के लिए भारत में आईफोन 6, आईफोन 6 प्लस और आईफोन 6एस की बिक्री बंद जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amazon Apple Fest Sale: buy iPhone X, iPhone 6S, MacBook, and More with discount
iphone xs max

इसके अलावा इस सेल में आईफोन XS Max, आईफोन XS, आईफोन 8 Plus, आईफोन 8 और आईफोन 7 को नो कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीदा जा सकता है। इस सेल में iPhone XR को 67,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Amazon Apple Fest Sale: buy iPhone X, iPhone 6S, MacBook, and More with discount
apple fest

आईफोन के अलावा इस सेल में 6ठे जेनरेशन का आईपैड 24,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। साथ ही मैकबुक को 15,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकेगा। वहीं यदि आप स्मार्ट वॉच खरीदना चाहते हैं तो ऐप्पल वॉच सीरीज 3 को आप 23,990 रुपये में खरीद सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed