{"_id":"5c907adabdec2213e806fa93","slug":"pubg-addiction-student-of-class-10-from-ghaziabad-left-home-due-to-pubg-game","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PUBG की सनक में 10वीं के बच्चे ने छोड़ा घर, पैसे और मां का फोन लेकर भागा","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
PUBG की सनक में 10वीं के बच्चे ने छोड़ा घर, पैसे और मां का फोन लेकर भागा
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Tue, 19 Mar 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
pubg game
Link Copied
यदि यह कहा जाए कि पबजी गेम नहीं एक नशा है तो शायद गलत नहीं होगा, क्योंकि हालात कुछ ऐसे ही हैं। कभी रिपोर्ट सामने आ रही है कि पबजी गेम के लिए मोबाइल खरीदने के लिए किसी बच्च ने पिता के अकाउंट से पैसे चोरी कर लिए तो किसी पैसे नहीं मिलने पर सुसाइड कर ली। अब एक रिपोर्ट ऐसी आ रही है जो वाकई हैरान करने वाली है। खबर है कि एक 10वीं का बच्चा पबजी की लत के कारण घर छोड़कर फरार हो गया है।
Trending Videos
2 of 5
pubg
जी हां, बात सुनने में थोड़ी अजीब है लेकिन यही सच है कि दिल्ली से सटे गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में एक 10वीं कक्षा का बच्चा घर से लापता है और 7 दिन से उसकी कोई सुराग नहीं मिली है। बच्चे के पिता का कहना है कि पबजी गेम में उसका माइंडवॉश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
pubg
- फोटो : social media
बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया है कि वह दिन-रात पबजी गेम खेलता था और वह गेमिंग के दौरान किसी से चैट भी करता था। पिता का कहना है कि वह पिछले कई महीनों से पबजी खेल रहा था और पढ़ाई में उसका ध्यान बिलकुल नहीं था।
4 of 5
pubg banned
11 मार्च की शाम को वह घर से निकला और अभी तक नहीं लौटा है। तलाशी के दौरान बस अड्डा मेट्रो स्टेशन पर उसकी स्कूटी खड़ी मिली है। वहीं अब पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर लिया है और बच्चे की तलाश जारी है। बच्चे के पिता ने पुलिस को उसका लैपटॉप भी सौंपा है।
विज्ञापन
5 of 5
pubg
- फोटो : Polygon
इस मामले की जांच कर रहे एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में यही पता चल रहा है कि वह हद से ज्यादा पबजी गेम खेल रहा था और वह लगातार चैटिंग भी करता था। 10 मार्च को उसने एक मैसेज भेजा है जिसमें लिखा है कि वह नया अकाउंट बनाकर चैटिंग करेगा। बता दें कि वह अपनी मां का फोन और साथ में 15 हजार रुपये भी लेकर गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।