सब्सक्राइब करें

Anthropic: ओपनएआई से आगे निकली एंथ्रोपिक! 965 अरब डॉलर के वैल्यूएशन के साथ बनी नंबर-1 AI कंपनी

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Fri, 29 May 2026 12:05 PM IST
सार

Anthropic Valuation: दिग्गज एआई कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) ने ताजा फंडिंग में 65 अरब डॉलर जुटाए हैं। इस महा-निवेश के बाद कंपनी का वैल्यूएशन 965 अरब डॉलर पहुंच गया है। एंथ्रोपिक ने अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी OpenAI को भी पछाड़ दिया है। आइए जानते हैं इस शानदार कामयाबी और कंपनी की भविष्य की बड़ी योजनाओं के बारे में।

विज्ञापन
anthropic valuation 965 billion surpasses openai ai tech news hindi
एंथ्रोपिक ने वैल्यूएशन में ओपनएआई को पछाड़ा - फोटो : अमर उजाला
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की रेस अब एक नए मुकाम पर पहुंच गई है। अमेरिका की दिग्गज एआई कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) ने इतिहास रच दिया है। कंपनी ने अपने 'सीरीज एच' (Series H) फंडिंग राउंड में 65 अरब डॉलर की भारी-भरकम रकम जुटाई है। इस बंपर निवेश के बाद कंपनी का कुल वैल्यूएशन छलांग लगाकर 965 अरब डॉलर हो गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस आंकड़े के साथ एंथ्रोपिक ने अपने सबसे कड़े प्रतिद्वंद्वी ओपनएआई (OpenAI) को भी पीछे छोड़ दिया है। मौजूदा समय में ओपनएआई की वैल्यूएशन 852 अरब डॉलर है।
anthropic valuation 965 billion surpasses openai ai tech news hindi
ताजा फंडिंग में मिला बड़ा निवेश - फोटो : AI
दिग्गजों ने खोला निवेश का खजाना
इस ताजा फंडिंग राउंड का नेतृत्व अल्टीमीटर कैपिटल, ड्रैगनियर, ग्रीनओक्स और सिकोइया कैपिटल जैसी बड़ी कंपनियों ने किया है। इनके अलावा कैपिटल ग्रुप, कोट्यू, डी1 कैपिटल पार्टनर्स, जीआईसी, आईकोनिक और एक्सएन ने भी सह-निवेशक के रूप में इसमें हिस्सा लिया है।

खास बात यह है कि इस राउंड में 15 अरब डॉलर का वह निवेश भी शामिल है, जिसका वादा 'हाइपरस्केलर्स' ने पहले ही किया था। इस 15 अरब डॉलर में से 5 अरब डॉलर तो अकेले ई-कॉमर्स और क्लाउड दिग्गज अमेज़न (Amazon) की तरफ से आए हैं।
Trending Videos
anthropic valuation 965 billion surpasses openai ai tech news hindi
कंपनी ने इसी साल क्लॉड को-वर्क टूल लॉन्च किया है - फोटो : Claude
क्लॉड (Claude) की दुनिया भर में धूम
दुनिया भर की कंपनियों में एंथ्रोपिक के एआई असिस्टेंट क्लॉड (Claude) की मांग बहुत तेज़ी से बढ़ रही है। स्टार्टअप्स से लेकर बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियां तक, हर कोई अपने रोज़मर्रा के कामों और जटिल प्रोजेक्ट्स के लिए इस प्लेटफॉर्म पर भरोसा जता रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि इस महीने की शुरुआत में उनकी सालाना रेवेन्यू दर (ARR) 47 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है, जो इसकी अपार सफलता को दर्शाता है।

कंपनी के सीएफओ ने क्या कहा?
एंथ्रोपिक के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) कृष्णा राव ने इस बड़ी कामयाबी पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, "दुनिया भर के ग्राहकों के लिए क्लॉड अब एक बुनियादी जरूरत बन गया है। हम क्लॉड कोड (Claude Code) और कोवर्क (Cowork) जैसे टूल्स को ग्राहकों के लिए और भी ज्यादा मददगार और पावरफुल बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।"

यह भी पढ़ें: AI टैलेंट बचाने में जुटा चीन: एक्सपर्ट्स के विदेश जाने पर लगाई पाबंदी; Meta संग अरबों डॉलर की डील भी रद्द

राव ने आगे बताया कि यह नई फंडिंग कंपनी को न सिर्फ बाज़ार की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करेगी, बल्कि ग्लोबल वर्कप्लेस पर क्लॉड की पहुंच को और भी व्यापक बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
anthropic valuation 965 billion surpasses openai ai tech news hindi
कंपनी कई कामों में खर्च करेगी रकम - फोटो : एआई जनरेटेड
कहां इस्तेमाल होगी यह भारी-भरकम रकम?
कंपनी इस नए फंड का इस्तेमाल एआई को और अधिक सुरक्षित और सक्षम बनाने के लिए करेगी। एंथ्रोपिक ने स्पष्ट किया है कि निवेश मुख्य रूप से इन क्षेत्रों में खर्च होगा:
  • एआई सेफ्टी और रिसर्च: एआई को इंसानों के लिए सुरक्षित और पारदर्शी बनाने से जुड़े शोध पर फोकस रहेगा।
  • कंप्यूटिंग क्षमता का विस्तार: तकनीक को तेज़ और अचूक बनाने के लिए बुनियादी ढांचे को बड़ा किया जाएगा।
  • प्रोडक्ट और पार्टनरशिप: एआई सेवाओं की बढ़ती मांग के बीच नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जाएंगे और पार्टनरशिप का दायरा बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: क्या कर्मचारियों से भी महंगा पड़ने लगा है AI? माइक्रोसॉफ्ट-उबर की कहानी खोल देगी आपकी आंखें

इंफ्रास्ट्रक्चर और कंप्यूटिंग को मिली गजब की ताकत
एआई मॉडल को सुचारू रूप से चलाने के लिए बेहतरीन हार्डवेयर और स्टोरेज की ज़रूरत होती है। इसे ध्यान में रखते हुए एंथ्रोपिक ने माइक्रोन (Micron), सैमसंग (Samsung) और एसके हाइनिक्स (SK hynix) जैसी कंपनियों के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत किया है।
विज्ञापन
anthropic valuation 965 billion surpasses openai ai tech news hindi
कंप्यूटिंग क्षमता बढ़ाने के लिए अमेजन के साथ करार - फोटो : FreePik
कंप्यूटिंग क्षमता को नए स्तर पर ले जाने के लिए कंपनी ने हाल ही में कुछ बड़े समझौते भी किए हैं:
  • अमेजन के साथ 5 गीगावाट तक की अतिरिक्त क्षमता के लिए करार हुआ है।
  • अगली पीढ़ी की टीपीयू (TPU) क्षमता के लिए गूगल और ब्रॉडकॉम के साथ अहम डील साइन की गई है।
  • इसके अलावा, एंथ्रोपिक ने स्पेसएक्स (SpaceX) के कोलॉसस 1 (Colossus 1) और कोलॉसस 2 (Colossus 2) प्लेटफॉर्म के जरिए भी अत्याधुनिक जीपीयू (GPU) इंफ्रास्ट्रक्चर तक अपनी पहुंच पक्की कर ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed