{"_id":"57c6d0024f1c1bbe122cbb43","slug":"apple-iphone-7-iphone-7-plus-prices-leaked-ahead-of-launch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईफोन 7 को लेकर बड़ा खुलासा, जानिए क्या होगी आईफोन 7 की कीमत","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
आईफोन 7 को लेकर बड़ा खुलासा, जानिए क्या होगी आईफोन 7 की कीमत
Sat, 03 Sep 2016 04:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Sep 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एप्पल सात सितंबर को आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है, लेकिन अभी भी आगामी आईफोन 7 की अफवाहों और अटकलों का बाजार गर्म है। इस बार आईफोन 7 के फीचर्स या डिजाइन के बारे में खबर नहीं है। चीनी की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की कीमतों का खुलासा हो चुका है।
आईफोन 7 को लेकर बड़ा खुलासा, जानिए क्या होगी आईफोन 7 की कीमत
2 of 5
Phoneradar की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस तीन वेरिएंट (स्टोरेज के आधार पर) 32 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी में आने की उम्मीद है। आईफोन 7 (32 जीबी) की कीमत 5288 युआन (करीब 53,100 रुपये), 128 जीबी की कीमत 6088 युआन (करीब 61,200 रुपये) और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 7088 युआन (करीब 71,250 रुपये) होने की उम्मीद है।
आईफोन 7 को लेकर बड़ा खुलासा, जानिए क्या होगी आईफोन 7 की कीमत
3 of 5
हाल ही की कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, iPhone 7, 4.7 इंच की 3डी टच डिस्प्ले के साथ होगा, जबकि iPhone 7 Plus बड़े 5.5 इंच डिस्प्ले के साथ हो सकता है। कंपनी पढ़ने और एप्लिकेशन नेविगेशन के लिए इस डिवाइस के डिस्प्ले रेज्ल्यूशन को भी बढ़ाने के बारे में सोच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईफोन 7 को लेकर बड़ा खुलासा, जानिए क्या होगी आईफोन 7 की कीमत
4 of 5
iPhone 7 एप्पल के A10 प्रोसेसर और 2जीबी रैम के साथ होने की भी बात सामने आई है। 'प्लस' वर्जन में 4 जीबी रैम के साथ A10 प्रोसेसर हो सकता है।
विज्ञापन
आईफोन 7 को लेकर बड़ा खुलासा, जानिए क्या होगी आईफोन 7 की कीमत
5 of 5
कुछ समय पहले यूट्यूब पर लोकप्रिय यूट्यूबर लुईस हिल्सेंटेजर ने अपने चैनल पर iPhone 7 प्लस के प्रोटोटाइप वर्जन का एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में दिखाया गया एप्पल आईफोन 7 प्लस न केवल डुअल रियर कैमरा के साथ है बल्कि यह नए डिजाइन और ब्लू रंग में दिखाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।