{"_id":"57c962124f1c1b660b2cba9d","slug":"samsung-halts-galaxy-note-7-sales-after-battery-explosions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन की बिक्री पर लगाई रोक, दो हफ्ते पहले हुआ था लॉन्च","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन की बिक्री पर लगाई रोक, दो हफ्ते पहले हुआ था लॉन्च
Fri, 02 Sep 2016 05:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 02 Sep 2016 05:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरियन स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने दो हफ्ते पहले अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 7 लॉन्च किया है। लॉन्च के महज दो हफ्ते बाद ही कंपनी ने इसकी बिक्री पर रोक लगा दी है। कुछ स्मार्टफोन की बैटरी फटने के कारण कंपनी ने यह फैसला लिया है।
सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन की बिक्री पर लगाई रोक, दो हफ्ते पहले हुआ था लॉन्च
2 of 9
सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 को चार्ज करने के समय इसकी बैटरी फटने की घटनाएं सामने आई थी। सैमसंग मोबाइल बिजनेस के अध्यक्ष कोह दांग-जिन ने कहा है कि जो ग्राहकों पहले से ही गैलेक्सी नोट 7एस खरीद चुके है वे नए स्मार्टफोन से बिना किसी शर्त के फोन बदल सकेंगे।
सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन की बिक्री पर लगाई रोक, दो हफ्ते पहले हुआ था लॉन्च
3 of 9
कंपनी ने दुनियाभर से गैलेक्सी नोट 7 वापस मांगे हैं। सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 हैंडसेट की कुछ यूनिट में ग्राहकों से चार्जिंग के दौरान विस्फोट की शिकायत के कारण भारत में इस फोन की बिक्री आगे बढ़ सकती है। गौरतलब है कंपनी भारत में इसके लिए प्री-बुकिंग कर रही है। भारत में सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 की कीमत 59,900 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन की बिक्री पर लगाई रोक, दो हफ्ते पहले हुआ था लॉन्च
4 of 9
Samsung Galaxy Note 7 की सबसे बड़ी खासियत आइरिस स्कैनर है। आइरिस स्कैनर के जरिए स्क्रीन लॉक/ओपने करने के लिए बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको फोन अपने चहरे के सामने कुछ देर होल्ड करना होगा। इसके अलावा इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन की बिक्री पर लगाई रोक, दो हफ्ते पहले हुआ था लॉन्च
5 of 9
सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में 5.7 इंच क्वाड-एचडी (2560 x 1440 पिक्सल) डुअल एज सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन पर लेटेस्ट कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल किया गया है। यह इस ग्लास के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।