फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Apple: आईफोन 17 के लॉन्च से पहले Apple ने ‘मार दिए’ ये मॉडल, जानें किन डिवाइसेज की बंद हुई आधिकारिक सर्विस

Tue, 02 Sep 2025 01:13 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 02 Sep 2025 01:13 PM IST
सार

iPhone 17 सीरीज 9 सितंबर को लॉन्च होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही Apple ने कई पुराने डिवाइसेज को अपने विंटेज और ऑब्सोलीट लिस्ट में डाल दिया है। इससे लाखों यूजर्स पर असर पड़ेगा और उनकी सर्विसिंग विकल्प बेहद सीमित हो जाएंगे।

विज्ञापन
apple iPhone xs iphone 8 plus vintage ipad 5 obsolete before iphone 17 launch
Apple ने कुछ पुराने डिवाइसेज पर बंद की सर्विस - फोटो : अमर उजाला
Apple ने iPhone 17 सीरीज़ के लॉन्च से ठीक पहले अपने प्रोडक्ट लाइफसाइकल में बड़ा अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में कंपनी ने कई पुराने iPhone, iPad और Mac डिवाइसेज को विंटेज और ऑब्सोलीट कैटेगरी में डाल दिया है। Apple की यह पॉलिसी लंबे समय से लागू है, जिसके तहत पुरानी तकनीक वाले प्रोडक्ट्स को धीरे-धीरे सर्विस से बाहर कर दिया जाता है और यूजर्स को नए मॉडल्स की ओर अपग्रेड करने के लिए प्रेरित किया जाता है।
apple iPhone xs iphone 8 plus vintage ipad 5 obsolete before iphone 17 launch
iPhone XS और iPhone 8 Plus बने विंटेज - फोटो : अमर उजाला
iPhone XS और iPhone 8 Plus बने विंटेज
Apple ने iPhone XS और iPhone 8 Plus को अब विंटेज लिस्ट में शामिल कर दिया है। कंपनी की परिभाषा के मुताबिक, वे डिवाइस जो पांच से सात साल पहले बंद किए गए हों, विंटेज कहलाते हैं। इनकी मरम्मत अधिकृत Apple स्टोर्स या सर्विस सेंटर्स पर तभी होगी जब रिप्लेसमेंट पार्ट्स उपलब्ध हों। iPhone XS, जो सितंबर 2018 में लॉन्च और अगले साल बंद हो गया था, अब पांच साल का समय पार कर चुका है। इसका बड़ा वेरिएंट iPhone XS Max पहले ही नवंबर 2024 में विंटेज कैटेगरी में जोड़ा जा चुका है। iPhone 8 Plus, जिसे 2017 में लॉन्च किया गया था, अब इसी लिस्ट में शामिल हो गया है।
apple iPhone xs iphone 8 plus vintage ipad 5 obsolete before iphone 17 launch
iPad 5 अब ऑब्सोलीट - फोटो : अमर उजाला
iPad 5 अब ऑब्सोलीट
Apple ने पांचवीं पीढ़ी के iPad यानी iPad 5 को ऑब्सोलीट कैटेगरी में डाल दिया है। ऑब्सोलीट डिवाइस का मतलब है कि इन पर अब किसी भी तरह की आधिकारिक मरम्मत या सपोर्ट नहीं मिलेगा। यानी जिन यूजर्स के पास यह डिवाइस है, उन्हें अब थर्ड-पार्टी रिपेयर शॉप्स पर निर्भर रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
apple iPhone xs iphone 8 plus vintage ipad 5 obsolete before iphone 17 launch
Mac mini 2018 यूजर्स के लिए अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
Mac mini 2018 यूजर्स के लिए अलर्ट
Mac mini 2018 को पहले ही विंटेज लिस्ट में जोड़ा जा चुका था। अब कंपनी ने एक नया नोट जारी कर यह कहा है कि सर्विस लेने से पहले यूजर्स को अधिकृत सर्विस प्रोवाइडर से रिपेयर की उपलब्धता की पुष्टि करनी चाहिए। यह साफ संकेत है कि पार्ट्स की उपलब्धता क्षेत्रवार अलग-अलग हो सकती है और रिपेयर में दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन
apple iPhone xs iphone 8 plus vintage ipad 5 obsolete before iphone 17 launch
आगे क्या होगा? - फोटो : अमर उजाला
आगे क्या होगा?
Apple की पॉलिसी के अनुसार, विंटेज लिस्ट में शामिल डिवाइसेज अगले दो साल में ऑब्सोलीट कैटेगरी में चले जाएंगे। इसका मतलब है कि iPhone XS जैसे मॉडल्स की सर्विसिंग भविष्य में पूरी तरह बंद हो जाएगी और किसी भी स्थिति में कंपनी सपोर्ट नहीं देगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed