फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तो क्या 2,100 साल पहले भी था 'iPhone', महिला के कंकाल के साथ मिला, देखें तस्वीरें

Mon, 09 Sep 2019 12:26 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Mon, 09 Sep 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
Archaeologists find 2137 year old skeleton with and iPhone like object see pictures
2137 year old iphone - फोटो : thesun

यदि आपसे यह कहा जाए कि 2,100 साल पहले भी लोग मोबाइल इस्तेमा करते थे तो आप शायद ही यकीन नहीं करेंगे। रूसी गणराज्य तुवा में पुरातत्वविदों के एक समूह ने एक 2,137 साल पुराने कंकाल की खोज की है और खास बात यह है कि इस कंकाल के साथ iPhone जैसी एक चीज मिली है। हालांकि यह एपल का आईफोन नहीं, लेकिन इसकी साइज और बनावट आईफोन जैसी बताई जा रही है।


 

Archaeologists find 2137 year old skeleton with and iPhone like object see pictures
2137 year old iphone - फोटो : the sun

रिपोर्ट के मुताबिक यह खुदाई 'नताशा ’नामक की एक प्राचीन फैशनिस्टा की कब्र से की गई थी। पुरातत्वविदों का मानना है कि यह कंकाल तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व के दौरान प्राचीन मंगोलिया में जिओनाग्नू काल के दौरान का है। बता दें कि कंकाल महिला का है।

Archaeologists find 2137 year old skeleton with and iPhone like object see pictures
2137 year old iphone - फोटो : the sun

महिला के कंकाल के साथ मिली चीज देखने में स्मार्टफोन जैसी है लेकिन वास्तव में वह एक पत्थर का टुकड़ा है जिसमें कई सारे अन्य कीमती पत्थर भी जड़े गए हैं। इसमें जो पत्थर जड़े गए हैं उनकी पहचान फिरोजा, कारेलियन और मोती के रूप में हुई है। ऐसे में यह पत्थर आईफोन से भी महंगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Archaeologists find 2137 year old skeleton with and iPhone like object see pictures
2137 year old iphone - फोटो : the sun

जानकारों का कहना है कि महिला निश्चित तौर पर एक ऐसे बेल्ट का इस्तेमाल करती होगी जिसमें कई प्रकार के कीमती पत्थर जड़े थे। दरअसल कंकाल के साथ मिला पत्थर का यह टुकड़ा काफी हद तक बेल्ट के बकल की तरह है।

विज्ञापन
Archaeologists find 2137 year old skeleton with and iPhone like object see pictures
2137 year old iphone - फोटो : the sun

इस कंकाल को आईफोन जैसी वस्तु को अला-टी नेक्रोपोलिस से खोदा गया था, जो रूसी गणराज्य तुवा में एक विशाल तालाब में था जिसे अब सयान सागर के रूप में जाना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed