फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Avengers Endgame: डाउनलोड करके फिल्म देखने की सोच रहे हैं तो यह रिपोर्ट पढ़ लीजिए

Sat, 04 May 2019 03:55 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sat, 04 May 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
Avengers Endgame Full Movie Download Scams, Kaspersky Lab warns
Avengers Endgame Full Movie Download Scams

दुनियाभर में 11,771 करोड़ की कमाई कर चुकी एवेंजर्स एंडगेम अभी तक आपने नहीं देखी है और फिल्म देखने के लिए यदि आप उसे डाउनलोड करने की सोच रहे हैं तो यह खबर सिर्फ और सिर्फ आपके लिए है। एवेंजर्स एंडगेम डाउनलोड करने के लिए ऑनलाइन किसी वेबसाइट को ढूंढ़ रहे हैं तो आपको बेहद ही सावधान रहने की जरूरत है, नहीं तो आप हैकिंग के शिकार हो सकते हैं। इसकी जानकारी खुद एंटी वायरस सॉफ्टवेयर कंपनी कैस्परस्की ने दी है।

Avengers Endgame Full Movie Download Scams, Kaspersky Lab warns
hacker

बैंक अकाउंट में लग सकती है सेंध
कैस्परस्की ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हैकर्स ऐसे लोगों का इंतजार कर रहे हैं जो एवेंजर्स एंडगेम को ऑनलाइन डाउनलोड करने की सोच रहे हैं। दरअसल ये हैकर्स ऑनलाइन फिल्म सर्च कर रहे लोगों को ऐसी वेबसाइट का लिंक मुहैया करा रहे हैं जो पूरी फिल्म को डाउनलोड करने का दावा कर रही हैं। ऐसे में लोग आसानी से ऐसी वेबसाइट पर फिल्म डाउनलोड करने की लालच में चले जाते हैं।

Avengers Endgame Full Movie Download Scams, Kaspersky Lab warns
Avengers Endgame Full Movie Download Scams

साइनअप के साथ ही शुरू हो जाती है ठगी
ये फर्जी वेबसाइट पर लोगों से साइनअप करवा रही हैं और इसी के साथ असली खेल शुरू हो रहा है। साइनअप के नाम पर ये वेबसाइट्स लोगों से ई-मेल एड्रेस, पासवर्ड और यहां तक कि कुछ साइट क्रेडिट कार्ड की जानकारी भी सीवीसी कोड के साथ मांग रही हैं। ऐसे में जब तक आप यह सोचते हैं कि नहीं मुझे क्रेडिट कार्ड की जानकारी नहीं देनी है तब स्कैमर्स आपकी ई-मेल आईडी और पासवर्ड समेत कई जानकारी चोरी कर चुका होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Avengers Endgame Full Movie Download Scams, Kaspersky Lab warns
Avengers Endgame Full Movie Download Scams

इससे बचने का तरीका क्या है
कैस्परस्की ने अपनी रिपोर्ट में लोगों से कहा है कि किसी भी फर्जी वेबसाइट पर क्लिक ना करें और बेहतर होगा कि आप ऑनलाइन फिल्म को डाउनलोड करने की कोशिश ही ना करें, क्योंकि वैसे भी पाइरेटेड फिल्म देखना गैरकानूनी है। इसके अलावा आप पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करें ताकि आपको पता चल सके कि कितनी जगह एक ही पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। पासवर्ड मैनेजर की मदद से आपको पासवर्ड की लिमिट का भी पता चल जाएगा।

विज्ञापन
Avengers Endgame Full Movie Download Scams, Kaspersky Lab warns
avengers endgame - फोटो : social media

बता दें कि मार्वल स्टूडियोज की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन में ही 200 करोड़ रुपये की कमाई का नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म ने सोमवार को 26 करोड़ 10 लाख रुपए की नेट कमाई की। फिल्म की पहले दिन की कमाई के हिसाब से सोमवार को इसके कलेक्शन में 50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed