{"_id":"5cd52524bdec2207087137c0","slug":"beluga-whale-finds-drowning-iphone-and-returns-to-phone-owner-video-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"व्हेल ने लौटाया महिला का समुद्र में गिरा आईफोन, लग चुका है जासूसी का आरोप, देखें वीडियो","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
व्हेल ने लौटाया महिला का समुद्र में गिरा आईफोन, लग चुका है जासूसी का आरोप, देखें वीडियो
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Fri, 10 May 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
norway whale
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जानवरों ने कई बार साबित किया है कि वे इंसानों से कहीं ज्यादा समझदार हैं। इस बार भी एक व्हेल ने इस बात को साबित करते हुए एक महिला का आईफोन वापस किया है। यहां कहानी नॉर्वे के हैमरफेस्ट हार्बर की है जहां एक महिला का आईफोन उस वक्त समुद्र में गिर गया था जब वह अपने दोस्तों के साथ समुद्र में बोटिंग का आनंद ले रही थी। अगली स्लाइड में पढ़ें व्हेल पर लगा था जासूसी का आरोप..
2 of 5
norway whale
बता दें कुछ दिन पहले इसी सफेद व्हेल पर रूसी जासूस होने का आरोप लगा था। दरअसल बेल्यूगा प्रजाति की इस व्हेल पर पिछले महीने अधिकारियों ने हार्नेस (खास तरह की पट्टी) लगा देखा था। इसके बाद अधिकारियों ने कहा था कि यह व्हेल रूस की ट्रेंड जासूस है जिसे नार्वे की जासूसी के लिए समुद्र में तैनात किया गया है।
3 of 5
whale returns iphone
नार्वे की स्थानीय मीडिया के मुताबिक जिस महिला का फोन समुद्र में गिरा था उसका नाम इना मनसिका है। इना ने बताया है कि पानी में काफी देर रह जाने के कारण फोन खराब हो गया है, हालांकि इना ने व्हेल की काफी तारीफ की। अगली स्लाइड में देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
व्हेल द्वारा आईफोन लौटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सफेद व्हेल अपने मुंह में आईफोन दबाकर पानी से ऊपर आ रही है और नाव पर सवार कुछ लोगों को फोन दे रही है।
विज्ञापन
5 of 5
norway whale
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्वे सरकार इस सफेद व्हेल बेल्यूगा को बचाने की कोशिश कर रही है। सरकार का मानना है कि खुल समुद्र में उसकी जान को खतरा है। ऐसे में उसे आईसलैंड स्थित अभयारण्य भेजा जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।