{"_id":"69f9c3922ef164c5d60de5fb","slug":"bsnl-airtel-jio-and-vi-this-company-offers-best-ott-plan-get-netflix-prime-much-more-2026-05-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Recharge Plans: BSNL, Airtel , Jio या VI; किसमें मिलता है सबसे बेस्ट OTT प्लान, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Recharge Plans: BSNL, Airtel , Jio या VI; किसमें मिलता है सबसे बेस्ट OTT प्लान, जानें डिटेल्स
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Tue, 05 May 2026 03:51 PM IST
सार
Telecom OTT bundles: बढ़ती महंगाई के दौर में अब सिर्फ रोजमर्रा का खर्च ही नहीं, बल्कि इंटरटेनमेंट भी महंगा होता जा रहा है। ऐसे में रीचार्ज और महंगे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन जेब पर भारी पड़ने लगा है। इसलिए अगर आप मोबाइल रीचार्ज के साथ OTT प्लेटफॉर्म्स का भी मजा लेना चाहते हैं, तो टेलीकॉम कंपनियां अब आपके लिए बेहतरीन वैल्यू ऑफर लेकर आई हैं। आइए जानते हैं एयरटेल, जियो, वोडा और बीएसएनएल के कौन से प्लान्स में आपको शानदार ओटीटी सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल सकता है।
विज्ञापन
बेस्ट ओटीटी प्लान्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते सब्सक्रिप्शन चार्ज अब आम आदमी के जेब पर भारी पड़ने लगा है। ऐसे में समझदारी इसी में है कि अलग-अलग एप पर पैसे खर्च करने के बजाय टेलीकॉम कंपनियों के उन रिचार्ज प्लान्स को चुना जाए, जो डेटा के साथ-साथ मनोरंजन का पूरा पैकेज मुफ्त या कम कीमत में देते हैं। वहीं, मई 2026 में एयरटेल, जियो, वोडाफोन और बीएसएनएल ग्राहकों के लिए बचत के नए रास्ते भी खोल दिए हैं। कंपनियों ने ऐसे प्लान्स पेश किए हैं, जिसमें मात्र 279 रुपये में आपको ओटीटी बेनिफिट मिल सकता है। एयरटेल और जियो जैसे दिग्गज अब नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार जैसे प्रीमियम एप्स को अपने प्लान्स के साथ बंडल कर रहे हैं, जिससे आप हजारों रुपये बचा सकते हैं।
Trending Videos
Airtel Rs 399 Plan
- फोटो : एयरटेल
एयरटेल (वैल्यू लीडर): एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए खास 279 रुपये वाला प्लान लेकर आया है। जो इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है। एयरटेल के इस खास प्लान में आपको नेटफ्लिक्स बेसिक और जियोहॉटस्टार समेत 20+ ओटीटी एप्स का एक्सेस मिलेगा। वहीं, अगर आपको लंबी अवधि के लिए सब्सक्रिप्शन चाहिए तो इनका 3,999 रुपये वाला वार्षिक प्लान बेहतर साबित हो सकता है, जिसमें आपको एपल टीवी और प्राइम वीडियो का एक्सेस भी मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
JIO
- फोटो : JIO
जियो: जियो अपने ग्राहकों के लिए 1,299 रुपये वाला प्लान पेश किया है, इसमें यूजर को नेटफ्लिक्स और यूट्यूब प्रीमियम का कॉम्बो मिलेगा है। वहीं, क्रिकेट प्रेमियों के लिए तो यह और भी जबरदस्त हो सकता है, क्योंकि इसमें जियोहॉटस्टार वाले वार्षिक प्लान 3,999 रुपये में उपलब्ध हैं, जो साल भर का मनोरंजन सुनिश्चित करते हैं।
VI LOGO
- फोटो : VI
वोडाफोन: वोडाफोन-आइडिया का 1,599 रुपये वाला प्लान नेटफ्लिक्स लवर्स के लिए खास माना जा रहा है, जो 28, 56 दिनों का नहीं बल्कि 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। वहीं, अगर आप इसे नहीं लेना चाहते तो, कम दामों में बजट यूजर्स के लिए 399 रुपये में जियोहॉटस्टार का विकल्प भी मौजूद है।
विज्ञापन
bsnl new logo
- फोटो : अमर उजाला
बीएसएनएल: बीएसएनएल अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों को 799 रुपये में सुपरस्टार प्रीमियम प्लान के तहत ओटीटी का बड़ा बंडल दे रहा है। मोबाइल यूजर्स 499 रुपये का एड-ऑन पैक लेकर 3 महीने के लिए जियोहॉटस्टार और सोनीलिव का मजा ले सकते हैं।
क्या खत्म हो रहा है अलग से सब्सक्रिप्शन लेने का ट्रेंड?
इन प्लान्स के बाद यह भी कहा जा रहा है कि 2026 में भारतीय टेलीकॉम मार्केट का चेहरा बदल सकता है। अब ग्राहक सिर्फ डेटा के लिए रिचार्ज नहीं करते, बल्कि एक कम्पलीट एंटरटेनमेंट पैकेज की तलाश में रहते हैं। जिसे देखते हुए कंपनियां लगातार अलग-अलग ग्राहकों के लिए पेश कर रही हैं।
आप कौन सा चुने?
प्लान का चुनाव आपके इस्तेमाल पर निर्भर करता है। इसे आप नीचे बताए गए तरीके से समझ सकते हैं।
| कंपनी | प्लान कीमत | वैधता | मुख्य OTT बेनिफिट्स |
| एयरटेल | 279 रुपये | 28 दिन | नेटफ्लिक्स बेसिक + जियोहॉटस्टार + 20+ ओटीटी |
| एयरटेल | 598 रुपये | 28 दिन | नेटफ्लिक्स + हॉटस्टार+ अमेजन प्राइम |
| जियो | 857 रुपये | 84 दिन | अमेजन प्राइम+ हॉटस्टार मोबाइल |
| जियो | 1,299 रुपये | 84 दिन | नेटफ्लिक्स + यूट्यूब प्रीमियम |
| वोडा | 399 रुपये | 28 दिन | जियोहॉटस्टार मोबाइल |
| वोडा | 1,599 रुपये | 84 दिन | नेटफ्लिक्स बेसिक |
| बीएसएनएल | 799 रुपये | 30 दिन (Fiber) | जियोहॉटस्टार + सोनीनिव + जी5 |
| एनुअल | 3,999 रुपये | 365 दिन | प्राइम+ हॉटस्टार+ प्रीमियम एप्स |
क्या खत्म हो रहा है अलग से सब्सक्रिप्शन लेने का ट्रेंड?
इन प्लान्स के बाद यह भी कहा जा रहा है कि 2026 में भारतीय टेलीकॉम मार्केट का चेहरा बदल सकता है। अब ग्राहक सिर्फ डेटा के लिए रिचार्ज नहीं करते, बल्कि एक कम्पलीट एंटरटेनमेंट पैकेज की तलाश में रहते हैं। जिसे देखते हुए कंपनियां लगातार अलग-अलग ग्राहकों के लिए पेश कर रही हैं।
आप कौन सा चुने?
प्लान का चुनाव आपके इस्तेमाल पर निर्भर करता है। इसे आप नीचे बताए गए तरीके से समझ सकते हैं।
- अगर आपको सिर्फ OTT प्लान चाहिए, तो एयरटेल का 279 रुपये प्लान सबसे किफायती हो सकता है।
- अगर आपको नेटफ्लिक्स और प्राइम दोनों चाहिए, तो एयरटेल या जियो के 3,999 रुपये वाले एनुअल प्लान की ओर भी ट्राई कर सकते हैं।
- अगर आप क्रिकेट के शौकीन हैं, तो जियो का 398-599 रुपये वाला बंडल या वीआई (Vi) का 399 रुपये वाला प्लान भी चुन सकते हैं।
- अगर आपको पूरे घर के लिए सब्सक्रिप्शन चाहिए, तो जियोफाइबर या एयरटेल एक्सस्ट्रीम (999+रुपये) का ब्रॉडबैंड प्लान सबसे ज्यादा वैल्यू देते हैं।