फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BSNL ने नया ब्रॉडबैंड प्लान किया लॉन्च, मिलेगा हर महीने 2,000GB डाटा

Fri, 07 Feb 2020 09:52 AM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Fri, 07 Feb 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
BSNL launch new broadband plan offers 2,000 gb data with calling know all about it in hindi
BSNL - फोटो : amar ujala

देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल (BSNL) ने अपने उपभोक्ताओं के लिए भारत फाइबर के तहत 2,999 रुपये वाला नया ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया है। इस प्लान में उपभोक्ताओं को 100 एमबीपीएस की स्पीड से 2 टीबी (2,000 जीबी डाटा) डाटा मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी यूजर्स को मुफ्त में अमेजन प्राइम की सब्सक्रिप्शन देगी, जिसकी कीमत 999 रुपये है। आपको बता दें कि कंपनी इससे पहले बाजार में कई ब्रॉडबैंड प्लान उतारे थे। तो आइए जानते हैं बीएसएनएल के इस नए ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में विस्तार से...

BSNL launch new broadband plan offers 2,000 gb data with calling know all about it in hindi
BSNL 4G - फोटो : amar ujala

BSNL का 2,999 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान
बीएसएनएल के यूजर्स को इस प्लान हर महीने 100 एमबीपीएस की स्पीड से 2 टीबी यानी 2000 जीबी डाटा मिलेगा। इतना ही नहीं यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को अमेजन प्राइम प्रीमियम एप की फ्री में सब्सक्रिप्शन देगी। फिलहाल, यह प्लान चेन्नई और तमिलनाडु के सर्किल में उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही हैं कि बीएसएनएल के इस प्लान को जल्द देश के अन्य सर्किल में पेश किया जाएगा।

BSNL launch new broadband plan offers 2,000 gb data with calling know all about it in hindi
BSNL - फोटो : amar ujala

बीएसएनएल का 555 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान
इस प्लान में यूजर्स को 20 एमबीपीएस की स्पीड से 100 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा यूजर्स बीएसएनएल के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। वहीं, यह प्लान महाराष्ट्र और गोवा के सर्किल में उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
BSNL launch new broadband plan offers 2,000 gb data with calling know all about it in hindi
भारतीय संचार निगम लिमिटेड - फोटो : Internet

बीएसएनएल का 749 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान
बीएसएनएल का यह प्लान देश के सभी सर्किल में उपलब्ध है। यूजर्स को इस प्लान में 50 एमबीपीएस की स्पीड से 300 जीबी डाटा मिलेगा। अगर उपभोक्ता समय से पहले डाटा खत्म कर देते हैं, तो डाटा स्पीड घटाकर 2 एमबीपीएस हो जाएगी।

विज्ञापन
BSNL launch new broadband plan offers 2,000 gb data with calling know all about it in hindi
bsnl

बीएसएनएल का 777 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान
इस प्लान में उपभोक्ताओं को 50 एमबीपीएस की स्पीड से 500 जीबी डाटा मिलेगा। अगर उपभोक्ता समय से पहले डाटा खत्म कर देते हैं, तो डाटा स्पीड घटाकर 2 एमबीपीएस हो जाएगी। वहीं, यह प्लान देश के सभी सर्किल में उपलब्ध है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed