फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ChatGPT: डाउन हो जाए चैटजीपीटी तो इन AI प्लेटफॉर्म का लें सकते हैं सहारा, नहीं रुकेगा कोई भी काम

Thu, 12 Jun 2025 04:21 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 12 Jun 2025 04:21 PM IST
सार

ChatGPT Alternatives: कुछ दिनों पहले ChatGPT ग्लोबल लेवल पर डाउन हो गया था और यूजर्स के सवालों का जवाब नहीं दे रहा था। ऐसे में सवाल उठता है कि हमारे पास चैटजीपीटी के क्या विकल्प हैं?

विज्ञापन
ChatGPT alternatives gemini perplexity AI Microsoft copilot claude Ai
चैटजीपीटी के विकल्प - फोटो : अमर उजाला
आज के समय में AI चैटबॉट्स हमारी डेली लाइफ का हिस्सा बन चुके हैं। पढ़ाई, कोडिंग और रिसर्च से लेकर लीगल मसलों को सुलझाने तक में लोग AI की मदद ले रहे हैं। वहीं, इस वक्त ChatGPT दुनिया का सबसे पॉपुलर और ज्यादा इस्तेमाल होने वाला एआई टूल बन गया है। हाल ही में यह AI टूल घिबली स्टाइल में तस्वीरें बनाने के चलते काफी चर्चा में रहा था। हालांकि, चैटजीपीटी भी टेक्निकल कारणों से कभी-कभी डाउन हो जाता है। अभी कुछ दिनों पहले ही ChatGPT ग्लोबल लेवल पर डाउन हो गया था और यूजर्स के सवालों का जवाब नहीं दे रहा था। जिसकी वजह से दुनियाभर में लाखों यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ChatGPT alternatives gemini perplexity AI Microsoft copilot claude Ai
AI चैटबॉट - फोटो : AI Tool
क्या हैं विकल्प?
ऐसे में सवाल उठता है कि अगर चैटजीपीटी डाउन हो जाए, तो क्या हमारे पास इसके क्या विकल्प हैं, ताकि हमारा काम चलता रहे। तो चलिए जानते हैं ChatGPT के कुछ बेहतरीन ऑप्शन्स के बारे में जिनसे आपके काम में रुकावट नहीं आएगी।
ChatGPT alternatives gemini perplexity AI Microsoft copilot claude Ai
Google Gemini 2.0 - फोटो : Google
Google Gemini
गूगल का AI चैटबॉट फास्ट और लेटेस्ट अपडेट देने में माहिर है। Gemini कई मामलों में ChatGPT से तेज रिस्पॉन्स देता है। यह चैटजीपीटी से भी कम समय में तस्वीरें बना सकता है। इसे एक तस्वीर बनाने में सिर्फ 7 से 10 सकेंड का समय लगता है, जबकि ChatGPT इससे कहीं अधिक समय लेता है। इसके अलावा, Gemini आपको लेटेस्ट न्यूज, फैक्ट्स या रियल टाइम जानकारी भी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ChatGPT alternatives gemini perplexity AI Microsoft copilot claude Ai
Perplexity - फोटो : अमर उजाला
Perplexity AI
ये AI टूल फास्ट और क्लीयर जवाब देने में माहिर है। इसकी खास बात ये है कि ये जहां से रिजल्ट लेता है, उसका सोर्स लिंक भी साथ में शो करता है ताकि आप उसे वेरिफाई कर सकें। इससे फैक्ट्स को चेक करने में सहायता मिलती है।
विज्ञापन
ChatGPT alternatives gemini perplexity AI Microsoft copilot claude Ai
Microsoft Dragon Copilot AI - फोटो : Microsoft
Microsoft Copilot (Bing AI)
यह GPT-4 पर बेस्ड है और ये वेब ब्राउजिंग का सपोर्ट भी देता है। इससे आप ऑफिस वर्क, रिसर्च, टेक्स्ट और इमेज जनरेशन में मदद ले सकते हैं। ये आपके लिए बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed