सब्सक्राइब करें

एपल लोगो में छिपे हैं कमाल के फीचर्स: जानकर रह जाएंगे हैरान; जानें आईफोन के इस सीक्रेट बटन को ऑन करने की तरीका

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sun, 21 Jun 2026 09:41 AM IST
सार

iPhone Hidden Hacks: अगर आप iPhone यूजर हैं, तो यह सीक्रेट ट्रिक आपके बेहद काम की हो सकती है। अगर अब तक आप फोन के पीछे बने एपल लोगो (Apple Logo) को सिर्फ एक डिजाइन एलिमेंट समझते थे, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि यह एक स्मार्ट हिडन बटन की तरह भी काम कर सकता है। कंपनी ने इसके पीछे तमाम ऐसे फीचर्स दिए हैं, जिससे आपका स्मार्टफोन यूजर करना का तरीका आसान और कूल हो सकता है। आइए जानते हैं कि यह फीचर कैसे काम करता है और आपके किन-किन कामों को स्मार्ट बना सकता है।
 

विज्ञापन
Did You Know?  iPhone Apple Logo iPhone Works Secret Button
आईफोन हैक्स - फोटो : एआई जनरेटेड
अधिकतर लोग आईफोन के पीछे बने कटा हुआ एपल के डिजाइन को सिर्फ कंपनी का लोगो समझते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह हिस्सा एक खास फीचर से जुड़ा हुआ है, जो आपके फोन को और भी स्मार्ट बना सकता है। एपल ने iPhone में Back Tap नाम का फीचर दिया है, जिसकी मदद से फोन के पीछे टैप करके कई जरूरी काम किए जा सकते हैं।
Did You Know?  iPhone Apple Logo iPhone Works Secret Button
आईफोन हैक्स - फोटो : एआई जनरेटेड
iPhone Secret Shortcuts Settings: आईफोन का Hidden Back Tap फीचर क्या है?
बैक टैप आईफोन का एक एक्सेसिबिलिटी फीचर है, जो फोन के पिछले हिस्से को एक वर्चुअल बटन की तरह इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। इसकी मदद से यूजर्स स्क्रीन को बार-बार टच किए बिना कई शॉर्टकट्स चला सकते हैं। डबल टैप या ट्रिपल टैप सेट करके अलग-अलग फंक्शन एक्टिव किए जा सकते हैं।
Did You Know?  iPhone Apple Logo iPhone Works Secret Button
आईफोन हैक्स - फोटो : एआई जनरेटेड
Apple Logo Back Tap Feature: किन-किन कामों में आ सकता है उपयोग?
इस बटन का उपयोग यूजर एक दो नहीं, बल्कि रोज के तमाम कामों के लिए कर सकते हैं। जिनमें से कुछ नीचे बताए गए हैं...

रोजमर्रा के जरूरी काम 
  • स्क्रीनशॉट लेना: अब पावर और वॉल्यूम बटन को एक साथ दबाने का काम काफी पुराना हो गया है, अगर आप आईफोन यूजर हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो पीछे कटे हुए एपल लोगो पर टैप करें। इससे आपकी स्क्रीन का स्क्रीनशॉट सेव हो जाएगा।
  • फोन को लॉक करना: साइड बटन को छुए बिना, सिर्फ उंगली थपथपाकर आप अपने आईफोन की स्क्रीन को तुरंत ऑफ और लॉक कर सकते हैं।
  • कैमरा तुरंत लॉन्च करना: कोई खूबसूरत पल अचानक सामने आ जाए, तो स्क्रीन स्वाइप करने के बजाय पीछे टैप करके तुरंत कैमरा ओपन कर सकते हैं।
  • फ्लैशलाइट ऑन या ऑफ करना: अंधेरे में फोन अनलॉक करके फ्लैशलाइट ढूंढने की जरूरत नहीं है; बैक टैप करते ही टॉर्च जल उठेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Did You Know?  iPhone Apple Logo iPhone Works Secret Button
आईफोन हैक्स - फोटो : एआई जनरेटेड
2. नेविगेशन और कंट्रोल के लिए
  • कंट्रोल सेंटर खोलना: कभी-कभी बड़ी स्क्रीन वाले आईफोन में ऊपर से स्वाइप करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बैक टैप से आप वाई-फाई, ब्लूटूथ और ब्राइटनेस वाला कंट्रोल सेंटर तुरंत खोल सकते हैं।
  • नोटिफिकेशन सेंटर एक्सेस करना: आपके सारे जरूरी नोटिफिकेशन्स और मैसेजेस की लिस्ट एक टैप पर स्क्रीन के सामने आ जाएगी।
  • वॉल्यूम बढ़ाना या कम करना: बिना फिजिकल बटन्स को दबाए, आप बैक टैप के जरिए सीधे आवाज को कम या ज्यादा सेट कर सकते हैं।
  • म्यूट या अनम्यूट करना: फोन को तुरंत साइलेंट या रिंग मोड पर डालने के लिए भी इस हिडन बटन का इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
Did You Know?  iPhone Apple Logo iPhone Works Secret Button
आईफोन हैक्स - फोटो : एआई जनरेटेड

3. स्मार्ट असिस्टेंस और डिस्प्ले के लिए
  • Siri एक्टिव करना: बिना "Hey Siri" बोले या पावर बटन को होल्ड किए, आप अपनी इस वॉइस असिस्टेंट को सीधे एक्टिवेट कर सकते हैं।
  • स्क्रीन स्क्रॉल करने में मदद: लंबी रील्स, सोशल मीडिया पोस्ट या न्यूज पढ़ते समय आप बिना स्क्रीन को बार-बार टच किए ऊपर या नीचे स्क्रॉल कर सकते हैं।
  • Reachability मोड चालू करना: अगर आप एक हाथ से फोन चला रहे हैं और स्क्रीन के ऊपरी हिस्से तक अंगूठा नहीं पहुंच रहा, तो यह मोड पूरी स्क्रीन को नीचे खिसका देता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed