सब्सक्राइब करें

TV: क्या टीवी की भी होती है एक्सपायरी डेट? जानिए वह बात, जो आपसे छिपाकर रखती हैं कंपनियां

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Sun, 14 Jun 2026 02:48 PM IST
सार

TV Expiry Date: हम खाने-पीने की चीजों और दवाइयों की एक्सपायरी डेट तो हमेशा चेक करते हैं, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आपके घर के ड्राइंग रूम में लगे महंगे स्मार्ट टीवी की भी कोई एक्सपायरी डेट होती है? आइए जानते हैं कि एक टीवी की असल उम्र कितनी होती है।

विज्ञापन
does tv have expiry date lifespan and replacement guide hindi
क्या टीवी की होती है एक्सपायरी डेट? - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
जब भी हम बाजार से कोई पैकेटबंद सामान या दवा खरीदते हैं, तो सबसे पहले उसकी एक्सपायरी डेट चेक करते हैं। लेकिन जब बात इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, खासकर हमारे घरों में लगे टेलीविजन की आती है, तो हम मान लेते हैं कि यह वर्षों तक बिना थके चलता रहेगा। किसी भी टीवी के डिब्बे पर कोई एक्सपायरी डेट छपी नहीं होती है, लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आपका टीवी कभी खराब नहीं होगा या हमेशा एक जैसा ही काम करेगा।
does tv have expiry date lifespan and replacement guide hindi
टीवी का लाइफस्पैन - फोटो : एआई जनरेटेड

कितना होता है टीवी का लाइफस्पैन?

हर टीवी की एक तय उम्र यानी 'लाइफस्पैन' होता है। टीवी कंपनियों के अनुसार, आधुनिक एलईडी (LED), ओएलईडी (OLED) और क्यूएलईडी (QLED) टीवी की उम्र आमतौर पर घंटों में मापी जाती है। एक सामान्य स्मार्ट टीवी का लाइफस्पैन 40,000 से 1,00,000 घंटे के बीच होता है। अगर आप दिन में करीब पांच से छह घंटे टीवी देखते हैं, तो हार्डवेयर के नजरिए से आपका टीवी आसानी से 7 से 10 साल तक बेहतरीन सर्विस दे सकता है। 
does tv have expiry date lifespan and replacement guide hindi
धीरे-धीरे घटती है परफॉर्मेंस - फोटो : एआई जनरेटेड

धीरे-धीरे घटती है परफॉर्मेंस

टीवी अचानक से काम करना बंद नहीं करता, बल्कि समय के साथ इसकी परफॉर्मेंस घटने लगती है। वर्षों तक लगातार इस्तेमाल के बाद टीवी के स्क्रीन की चमक यानी ब्राइटनेस कम होने लगती है। रंगों का सटीक दिखना बंद हो जाता है और ओएलईडी टीवी में स्क्रीन बर्न होने की समस्या आने गलती है। जब आपको स्क्रीन पर काले धब्बे या धुंधलापन दिखने लगे, तो समझ जाइए कि टीवी का हार्डवेयर बूढ़ा हो चला है और उसे बदलने का वक्त आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
does tv have expiry date lifespan and replacement guide hindi
LED TV - फोटो : AI

सॉफ्टवेयर हो जाता है आउटडेट

हार्डवेयर से भी ज्यादा तेजी से आज के स्मार्ट टीवी सॉफ्टवेयर के मामले में एक्सपायर हो जाते हैं। एक स्मार्ट टीवी पूरी तरह से इंटरनेट और एप्स पर निर्भर करता है। अक्सर कंपनियां तीन या चार साल बाद पुराने टीवी मॉडल्स के ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट देना बंद कर देती हैं। इसके बाद टीवी स्लो काम करने लगता है और नेटफ्लिक्स, यूट्यूब या प्राइम वीडियो जैसे एप्स टीवी पर सपोर्ट करना बंद कर देते हैं। ऐसी स्थिति में टीवी बिल्कुल सही होने के बावजूद एक डब्बे में बदल जाता है, क्योंकि आप उसमें नए फीचर्स का इस्तेमाल नहीं कर पाते।
विज्ञापन
does tv have expiry date lifespan and replacement guide hindi
ऐसे करें टीवी की देखभाल - फोटो : Adobe Stock

ऐसे करें टीवी की देखभाल

अपने टीवी की उम्र लंबी करने के लिए आप कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं। टीवी को ऐसी जगह लगाएं जहां सीधी धूप न आती हो और हवा का वेंटिलेशन अच्छा हो ताकि वह गर्म न हो। इसके अलावा, बिजली के उतार-चढ़ाव से बचने के लिए एक अच्छे वोल्टेज स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करना भी आपके टीवी की लाइफ को कई साल तक बढ़ा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed