{"_id":"5cac2518bdec2262650b119f","slug":"facial-recognition-in-smartphone-is-not-safe-china-man-cheated-by-rs-1-25-lakhs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोए हुए आदमी का चेहरा दिखाकर खोला फोन, खाते से गायब किए 1.25 लाख रुपये","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
सोए हुए आदमी का चेहरा दिखाकर खोला फोन, खाते से गायब किए 1.25 लाख रुपये
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Tue, 09 Apr 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
facial recognition
Link Copied
पिछले साल कई प्रीमियम स्मार्टफोन के फेस-अनलॉक फीचर में सेंध लगने की रिपोर्ट सामने आई थी। उसके बाद कंपनियों ने अपडेट जारी करके बग को फिक्स किया। वैसे अब कई कंपनियां एआई के सपोर्ट के साथ अपने फोन में फेस-अनलॉक फीचर दे रही हैं, लेकिन इस फेस अनलॉक फीचर का गलत इस्तेमाल भी रो रहा है।
Trending Videos
2 of 5
facial recognition demo
चीन से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। चीन के जेझियांग में सोए हुए एक शख्स के स्मार्टफोन को फेस-अनलॉक फीचर का इस्तेमाल करके खोला गया है और उसके अकाउंट से 1 लाख 25 हजार रुपये उड़ा लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
facial recognition demo
- फोटो : The Verge
खास बात यह है कि इस चोरी को अंजाम किसी रिश्तेदार ने नहीं, बल्कि चोरों ने दिया है। पीड़ित का नाम युआन है। युआन ने पुलिस को बताया है कि जब वह सोया था तो किसी ने उसके फोन को फेस-अनलॉक के जरिए खोला और वी-चैट ऐप से फेशियल रिकॉग्निशन की मदद से पैसे अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।
4 of 5
Chinese police
हालांकि शिकायत के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और पैसे भी बरामद हो गए हैं। वहीं युआन किस कंपनी का और कौन-सा मॉडल फोन इस्तेमाल करते हैं इसकी जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
5 of 5
facial recognition demo
हालांकि चोरी की बात तो अलग है लेकिन अब सवाल फेस अनलॉक फीचर पर उठता है कि जब आंखें बंद थीं तो फोन अनलॉक कैसे हुआ। आमतौर पर आंखें खुली होने पर ही फेस अनलॉक काम करता है। साथ ही आपको बता दें कि फेशियल रिकॉग्निशन को एडवांस्ड सिक्योरिटी फीचर के तौर पर देखा जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।