फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flipkart की रिपब्लिक डे सेल हुई शुरू, इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगा उम्मीद से ज्यादा डिस्काउंट

Sun, 19 Jan 2020 10:01 AM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Sun, 19 Jan 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
Flipkart Republic Day Sale 2020 Live For Every Customer big offers deals and discount on smartphone
flipkart republic day sale - फोटो : Flipkart

देश की लोकप्रिय ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) की रिपब्लिक डे सेल 2020 (Flipkart Republic Day Sale 2020) शुरू हो गई है। ग्राहकों को इस सेल में स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स और डील्स मिलेंगी। इसके अलावा फ्लिपकार्ट की सेल में स्मार्ट वॉच और फिटनेस बैंड्स के लिए भी लिमिटेड टाइम प्राइस कट जैसी स्पेशल सेल आयोजित की जाएंगी। हालांकि, यह सेल फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए कल यानी शनिवार से शुरू हो गई थी। इस सेल के ऑफर्स की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों को स्मार्टफोन की खरीदारी पर 10 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। तो आइए जानते हैं इस सेल में किस स्मार्टफोन पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है...

Flipkart Republic Day Sale 2020 Live For Every Customer big offers deals and discount on smartphone
Samsung Galaxy S9 Plus

सैमसंग गैलेक्सी एस 9 
फ्लिपकार्ट की इस सेल में सैमसंग गैलेक्सी एस 9 स्मार्टफोन ग्राहकों के लिए 22,999 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स के साथ डील्स मिलेंगी। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.2 इंच की क्वॉडएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 3500 एमएएच की बैटरी और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट दिया है।

Flipkart Republic Day Sale 2020 Live For Every Customer big offers deals and discount on smartphone
Motorola One Action - फोटो : Flipkart

मोटोरोला वन एक्शन 
फ्लिपकार्ट की सेल के दौरान ग्राहक मोटोरोला के इस फोन को मात्र 8,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लोगों को इस फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले, एंड्रॉयड पाई 9.0, एक्सिनॉज 9609 प्रोसेसर और तीन कैमरे का सपोर्ट मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Flipkart Republic Day Sale 2020 Live For Every Customer big offers deals and discount on smartphone
REALME 5S - फोटो : amar ujala

रियलमी 5 एस 
फ्लिपकार्ट की सेल में रियलमी 5 एस स्मार्टफोन को सिर्फ 9,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकेगा। वहीं, इस फोन की असल कीमत 11, 999 रुपये है। कंपनी ने इस फोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट और चार कैमरे दिए हैं।

विज्ञापन
Flipkart Republic Day Sale 2020 Live For Every Customer big offers deals and discount on smartphone
redmi 8 - फोटो : social media

रेडमी 8 
फ्लिपकार्ट की सेल में ग्राहक इस फोन को मात्र 5,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि शाओमी का यह डिवाइस सबसे ज्यादा बिकने वाले मोबाइल्स में शामिल हुआ था। साथ ही कंपनी ने इस डिवाइस में शानदार कैमरा और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed