{"_id":"6a3684f8789750e8710975c9","slug":"gmail-undo-send-sent-email-by-mistake-here-how-recall-it-2026-06-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gmail Tips: गलती से चला गया ईमेल? जीमेल का यह सीक्रेट फीचर तुरंत कर देगा Unsend, बहुत कम लोग जानते हैं ट्रिक","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Gmail Tips: गलती से चला गया ईमेल? जीमेल का यह सीक्रेट फीचर तुरंत कर देगा Unsend, बहुत कम लोग जानते हैं ट्रिक
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sat, 20 Jun 2026 05:48 PM IST
सार
Email Unsend: क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि ईमेल किसी और को भेजना था, लेकिन गलती से किसी दूसरे व्यक्ति को चला गया? व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर तो मैसेज Unsend किया जा सकता है, लेकिन ज्यादातर लोग सोचते हैं कि ईमेल भेजने के बाद उसे वापस नहीं लिया जा सकता। अगर आप भी ऐसा मानते हैं, तो जान लीजिए कि Gmail में एक खास फीचर मौजूद है, जो आपको भेजा गया ईमेल कुछ सेकंड के भीतर वापस लेने का मौका देता है। जानिए यह फीचर कैसे काम करता है।
विज्ञापन
1 of 7
जीमेल का Undo Send फीचर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Gmail Undo Send Feature: कभी-कभी ईमेल भेजते समय एक छोटी-सी गलती कई बार बड़ी परेशानी की वजह बन सकती है। गलत व्यक्ति को मेल भेज देना, अधूरी जानकारी भेज देना या अटैचमेंट लगाना भूल जाना जैसी गलतियां अक्सर हो जाती हैं। अच्छी बात यह है कि जीमेल अपने यूजर्स को ऐसी स्थिति से बचाने के लिए एक खास फीचर देता है, जिसका नाम है Undo Send। इसकी मदद से आप भेजे गए ईमेल को कुछ सेकंड के भीतर वापस ले सकते हैं।
2 of 7
जीमेल का Undo Send फीचर
- फोटो : एआई जनरेटेड
Gmail का Undo Send फीचर क्या है ?
इस फीचर के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। Undo Send Gmail का एक बिल्ट-इन फीचर है जो ईमेल भेजने के तुरंत बाद उसे रोकने या वापस लेने का मौका देता है। क्लिक करते ही जैसे ही आपको महसूस हो, कि मेल दूसरे व्यक्ति को चला गया है, तो यह फीचर आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। हालांकि यह फीचर सीमित समय के लिए ही उपलब्ध रहता है, इसलिए आपको तुरंत कार्रवाई करनी होती है।
3 of 7
जीमेल का Undo Send फीचर
- फोटो : एआई जनरेटेड
कंप्यूटर या लैपटॉप पर कैसे करें Email Unsend?
अगर आप Gmail को कंप्यूटर या लैपटॉप पर इस्तेमाल करते हैं, तो प्रक्रिया बेहद आसान है।
सबसे पहले Gmail खोलें और अपना ईमेल तैयार करके Send बटन दबाएं।
जैसे ही ईमेल भेजा जाएगा, स्क्रीन के नीचे बाईं तरफ Undo का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करते ही ईमेल वापस ड्राफ्ट मोड में आ जाएगा।
इसके बाद आप ईमेल को एडिट कर सकते हैं, उसमें बदलाव कर सकते हैं या चाहें तो पूरी तरह डिलीट भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जीमेल का Undo Send फीचर
- फोटो : एआई जनरेटेड
Undo Send का समय बढ़ाया भी जा सकता है
डिफॉल्ट रूप से जीमेल केवल 5 सेकंड का समय देता है। अगर आपको लगता है कि यह समय कम है, तो आप इसे बढ़ाकर 10, 20 या 30 सेकंड तक कर सकते हैं।
इसके लिए Gmail की सेटिंग्स में जाएं, फिर See All Settings विकल्प खोलें।
जनरल टैब में Undo Send सेक्शन मिलेगा, जहां आप अपनी जरूरत के अनुसार समय चुन सकते हैं।
अंत में सेव चेंज पर क्लिक कर दें।
विज्ञापन
5 of 7
जीमेल का Undo Send फीचर
- फोटो : एआई जनरेटेड
मोबाइल एप पर भी करता है काम
यह फीचर सिर्फ लैपटॉप या कम्प्यूटर तक सीमित नहीं होता। यह एंड्रॉयड और आईफोन दोनों पर जीमेल एप में भी यह सुविधा उपलब्ध है।
जैसे ही आप कोई ईमेल भेजते हैं, स्क्रीन के निचले हिस्से में कुछ सेकंड के लिए Undo का विकल्प दिखाई देता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।