सब्सक्राइब करें

Cloud Storage: क्लाउड स्टोरेज कैसे करता है काम? जानिए कहां और कैसे सेव होती हैं करोड़ों डिजिटल फाइलें

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 17 Oct 2025 03:50 PM IST
सार

How Cloud Storage Works: आज के डिजिटल युग में हर कोई फोटो, वीडियो और डॉक्युमेंट्स को स्टोर करने के लिए क्लाउड स्टोरेज का इस्तेमाल कर रहा है। गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां मुफ्त में क्लाउड सर्विस भी देती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये डेटा कहां जाता है और कैसे सुरक्षित रहता है? आइए जानते हैं पूरी कहानी।

विज्ञापन
how cloud storage works where your digital files are stored
क्लाउड स्टोरेज - फोटो : AI
अब वह जमाना चला गया जब लोग अपनी फाइल्स को स्टोर करने के लिए पेनड्राइव या हार्ड डिस्क का इस्तेमाल करते थे। इन फिजिकल डिवाइसेज के खोने या खराब हो जाने से डेटा करप्ट हो जाने का भी खतरा रहता था। हालांकि, आज के डिजिटल युग में हर कोई फोटो, वीडियो और डॉक्युमेंट्स को स्टोर करने के लिए क्लाउड स्टोरेज का इस्तेमाल कर रहा है। क्लाउड स्टोरेज ने फिजिकल स्टोरेज डिवाइस को साथ में रखने का झंझट खत्म कर दिया है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये क्लाउड में सेव की गई फाइलें आखिर जाती कहां हैं? क्लाउड स्टोरेज कैसे काम करता है और आपकी डेटा सिक्योरिटी कैसे होती है, आइए जानते हैं विस्तार से।


क्लाउड स्टोरेज क्या है?
क्लाउड स्टोरेज एक ऐसी तकनीक है जो हमें हमारे डेटा, जैसे फोटो, वीडियो, डॉक्युमेंट्स, ऑडियो या एप्स को इंटरनेट के ज़रिए रिमोट सर्वर्स पर स्टोर करने की सुविधा देती है। यानी, आपके कंप्यूटर या मोबाइल की इंटरनल मेमोरी की बजाय ये फाइलें ऑनलाइन ‘क्लाउड सर्वर’ पर सेव होती हैं, जिन्हें आप कहीं से भी एक्सेस कर सकते हैं।

कहां सेव होता है आपका डेटा?
जब आप कोई फाइल गूगल ड्राइव, iCloud या Dropbox जैसे प्लेटफॉर्म पर सेव करते हैं, तो वो असल में किसी डेटा सेंटर में मौजूद विशाल सर्वर सिस्टम पर अपलोड हो जाती है। ये डेटा सेंटर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद होते हैं, जैसे अमेरिका, सिंगापुर, आयरलैंड या भारत में। हर डेटा सेंटर में हजारों सर्वर और स्टोरेज यूनिट्स होती हैं, जो मिलकर अरबों फाइलें स्टोर करती हैं।

इन सर्वर्स को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि बिजली गुल होने या किसी सर्वर के खराब होने पर भी आपका डेटा सुरक्षित रहे। इसके लिए रिडंडेंसी और बैकअप सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे आपकी फाइल की कॉपी कई अलग-अलग जगहों पर सेव रहती है।
Trending Videos
how cloud storage works where your digital files are stored
क्लाउड स्टोरेज - फोटो : AI
कैसे काम करता है क्लाउड स्टोरेज सिस्टम?
जब आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से कोई फाइल अपलोड करते हैं, तो सबसे पहले वह इंटरनेट के ज़रिए एनक्रिप्ट (Encrypt) होकर क्लाउड सर्वर तक पहुंचती है। वहां डेटा को छोटे-छोटे हिस्सों में तोड़कर सुरक्षित रूप से कई सर्वर्स पर स्टोर किया जाता है। जब आप वही फाइल दोबारा डाउनलोड या खोलते हैं, तो सर्वर उन हिस्सों को जोड़कर आपको पूरी फाइल दिखा देता है। ये पूरी प्रक्रिया सेकंड्स में होती है, लेकिन इसके पीछे हाई-स्पीड नेटवर्क, ऑटोमेटेड डेटा रूटिंग, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकें काम करती हैं।

कितनी सुरक्षित हैं आपकी फाइलें?
क्लाउड कंपनियां यूजर्स के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करती हैं। यानी आपकी फाइलें अपलोड होने से लेकर डाउनलोड होने तक एनक्रिप्टेड रहती हैं, ताकि कोई थर्ड पार्टी उन्हें पढ़ न सके। इसके अलावा, लॉगिन के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) जैसी सिक्योरिटी लेयर्स भी दी जाती हैं।

हालांकि, क्लाउड पर पूरी तरह भरोसा करने से पहले यूजर्स को भी कुछ सावधानियां रखनी चाहिए, जैसे स्ट्रॉन्ग पासवर्ड इस्तेमाल करना, अनजान लिंक पर क्लिक न करना और पब्लिक नेटवर्क से डेटा अपलोड न करना।

क्लाउड स्टोरेज के फायदे
हर जगह से एक्सेस: चाहे आप घर पर हों या विदेश में, इंटरनेट होने पर फाइलें कभी भी खोल सकते हैं।
ऑटो बैकअप: आपके मोबाइल या लैपटॉप का डेटा अपने-आप क्लाउड में सेव होता रहता है।
डेटा शेयरिंग आसान: किसी फाइल को लिंक के जरिए दूसरों से शेयर करना बेहद आसान हो जाता है।
कम खर्च में ज्यादा जगह: कई क्लाउड सर्विसेज फ्री स्पेस भी देती हैं, और जरूरत पड़ने पर पेड प्लान भी उपलब्ध हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed