देश में कोरोना के कहर के बीच राहत की खबर आ रही है। दरअसल केंद्र सरकार ने कहा है कि 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को अब टीका लगेगा। पीएम मोदी की एक बैठक के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक साल से सरकार पूरी जोर लगा रही है कि देश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगे।
इसकी कीमत पर भी जल्द आएगा फैसला
18 से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन के लिए कीमत चुकानी होगी या नहीं इसपर सरकार जल्द से जल्द फैसला सुनाएगी। बता दें कि हाल के दिनों में महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने यह मांग की थी कि कोरोना वैक्सीन की तय उम्र सीमा को कम किया जाए।
1 मई से खुले बाजार में भी उपलब्ध होगी
वैक्सीन निर्माता अपनी मासिक आपूर्ति की 50 फीसदी सरकार को जारी करेंगे और शेष 50 फीसदी राज्य सरकार को आपूर्ति करने के लिए स्वतंत्र होगा। सबसे बड़ी जानकारी यह है कि वैक्सीन 1 मई से खुले बाजार में भी उपलब्ध होगी।
2 of 5
Cowin App Self Registration
- फोटो : अमर उजाला
किस एप से करना होगा रजिस्ट्रेशन
आपको बता दें कि कोरोना टीकाकरण के रजिस्ट्रेशन के लिए फिलहाल कोई एप नहीं है। एप को लेकर लोगों में काफी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। आपको किसी कंप्यूटर या मोबाइल ब्राउजर के जरिए ही www.cowin.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर और आधार, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे पहचान पत्र की जरूरत होगी।
www.cowin.gov.in पर मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन करने के बाद आपके फोन पर एक ओटीपी आएगा जिसे वेरिफाई करने के बाद आपका कोरोना टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। CoWIN पर रजिस्ट्रेशन के बाद आपको मैसेज के जरिए पूरी जानकारी मिलेगी। इस मैसेज को संभालकर रखें। इसमें एक रेफ्रेंस आईडी भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Cowin App Self Registration
- फोटो : अमर उजाला
आप अपने एक रजिस्ट्रेशन से अन्य तीनों के लिए कोरोना टीकाकरण की बुकिंग कर सकते हैं। www.cowin.gov.in पर ही आपको नीचे दिख जाएगा कि आपके आसपास कहां-कहां कोरोना का टीका लग रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
vaccination-certificate for demo
- फोटो : amarujala
इसी वेबसाइट की मदद से आप अपने टीका के लिए दिन, समय और स्थान तय कर सकते हैं। टीका लगने के बाद रेफ्रेंस आईडी या मोबाइल नंबर से cowin.gov.in या आरोग्य सेतु एप या फिर डिजी लॉकर से सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। https://selfregistration.cowin.gov.in/vaccination-certificate पर जाकर भी सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।