{"_id":"62ef3aa242461f31db071240","slug":"india-vs-chinese-companies-ed-raids-oppo-vivo-xiaomi-illegal-activities-money-laundering","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Explainer: चाइनीज कंपनियों के पीछे क्यों पड़ी है सरकार, क्या है वीवो, ओप्पो और शाओमी पर ED के शिकंजे की कहानी","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Explainer: चाइनीज कंपनियों के पीछे क्यों पड़ी है सरकार, क्या है वीवो, ओप्पो और शाओमी पर ED के शिकंजे की कहानी
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विशाल मैथिल
Updated Sun, 07 Aug 2022 09:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
भारत-चीन
- फोटो : pixabay
Link Copied
चीनी कंपनियों और भारत सरकार के बीच लगातार तनातनी देखने को मिल रही है। इस विवाद की शुरुआत सबसे पहले साल 2020 में देखने को मिलती है, जब सरकार 29 जून को पहली बार लगभग 60 चाइनीज मोबाइल एप को बैन किया था। इसी साल सरकार ने 250 से अधिक चाइनीज एप्स पर भारत में पूरी तरह से बैन लगा दिया था। इसके बाद से ही यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में प्रवर्तक निदेशक (ईडी) ने भी चीनी कंपनियों पर छापामार कार्रवाई की है। ऐसे में सवाल उठता है कि सरकार और चाइनीज कंपनियों के विवाद की असल वजह क्या है? आइये इस रिपोर्ट में इस विवाद को विस्तार से जानते हैं।
Trending Videos
चाइनीज एप बैन की शुरुआत
2 of 7
chinese app ban in india
- फोटो : रोहित झा
साल 2020 में 29 जून को सरकार नें 59 चाइनीज एप पर बैन लगाया था। यह पहली बार था जब इतनी बड़ी संख्या में सरकार द्वारा किसी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगाया गया हो। इस लिस्ट में पहला नाम Tiktok का था। इसके अलावा कैमस्कैनर और पबजी (PUBG) जैसे लोकप्रिय एप्स भी इस लिस्ट में शामिल थे। इन एप को डाटा सुरक्षा को लेकर खतरा बताया जा रहा था। भारत सहित अमेरिका की खुफियां एजेंसियों ने इन एप को ब्लॉक करने के लिए सरकार को आगाह किया था। इसके बाद इसी साल 2 सितंबर को भी 47 एप्स पर डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। इसके बाद साल 2020 में 66 दिन में भीतर ही 224 चाइनीज एप्स पर को भारत में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 ए के तहत बैन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
2022 में भी बैन हुए एप
3 of 7
भारत में पबजी पर लगा प्रतिबंध
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारत सरकार ने साल 2022 के शुरुआत में ही एक बार फिर से 54 चाइनीज एप्स पर बैन लगा दिया था। बैन हुए 54 एप्स में Free Fire, Tencent, अलीबाबा और गेमिंग फर्म NetEase जैसी बड़ी चाइनीज कंपनियों के एप्स शामिल थे। हालांकि बैन हुए एप में से कई एप, 2020 में बैन हुए एप्स के नए अवतार थे। यदि पिछले 2 साल में हुए एप बैन की बात करें तो अब तक करीब 350 से ज्यादा चाइनीज एप को भारत में बैन किया गया है।
एप के बाद चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों पर नकेल
4 of 7
वीवो के दफ्तर में ईडी का छापा (प्रतीकात्मक)
- फोटो : अमर उजाला
एप बैन के साथ ही सरकार में चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों पर भी नकेल कसनी शुरू कर दी थी। चाइनीज कंपनियों पर सरकार की सबसे बड़ी कार्रवाई इस साल जुलाई में देखने को मिली, जब ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने एक साथ वीवो के 44 ठिकानों पर छापेमारी की। वीवो के देशभर में मौजूद ऑफिसों में यह कार्रवाई की गई थी। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत की गई थी, जिसमें ईडी ने इस कंपनी पर टैक्स चोरी के आरोप लगाए थे। हालांकि वीवो पर सबसे पहले साल 2017 में कार्रवाई की गई थी, जिसमें कंपनी का जयपुर वाला रीजनल ऑफिस सीज कर दिया गया था।
विज्ञापन
शाओमी से हुई थी कार्रवाई की शुरुआत
5 of 7
MI Office
- फोटो : सोशल मीडिया
चीनी कंपनियों पर मनी लॉन्ड्रिग से लेकर टैक्स चोरी तक के आरोप लगते रहे हैं। इसके बाद से ही ईडी की नजर चीनी कंपनी पर लगातार बनी हुई थी। जिसके बाद अप्रैल 2022 में ईडी द्वारा शाओमी पर मनी लॉन्ड्रिग मामले में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली थी। ईडी ने गोरखधंधे में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 के तहत कार्रवाई कर शाओमी इंडिया के बैंक खातों में जमा करीब 5,551 करोड़ रुपये जब्त कर लिए थे। ईडी ने दावा किया था कि कंपनी की ओर से विदेशों में पैसा भेजने को लेकर बैंकों को भी गलत जानकारी मुहैया कराई गई थी और यह कंपनी गलत तरीके से विदेशों में पैसा भेज रही थी, जो फेमा की धारा 4 का सीधा उल्लंघन था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।