फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे ने रिफंड के नाम पर 65 की जगह काट लिए 100 रुपये, इंजीनियर ने 2 साल लड़ी लड़ाई

Fri, 10 May 2019 10:28 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Fri, 10 May 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
IRCTC refunds Rs 33 For Cancel Ticket After Two Years Of Fighting by an Engineer
Sujit Swami

आप में से कई लोग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक करते होंगे। टिकट कंफर्म ना होने की स्थिति में हम टिकट को कैंसिल करा देते हैं। इसके बाद रेलवे हमें कैंसिलेशन चार्ज काटने के बाद पैसे वापस करता हैं। हम में से कई लोग चेक भी नहीं करते हैं कि रेलवे ने कितने पैसे रिफंड किए और कितने होने चाहिए थे।

IRCTC refunds Rs 33 For Cancel Ticket After Two Years Of Fighting by an Engineer
Sujit Swami - फोटो : facebook

आपकी और हमारी तरह ही राजस्थान के कोटा के एक इंजीनियर ने भी आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुक किया था लेकिन रेलवे ने रिफंड के नाम पर 65 रुपये की जगह 100 रुपये काट लिए। इंजीनियर का नाम सुजीत स्वामी है।

IRCTC refunds Rs 33 For Cancel Ticket After Two Years Of Fighting by an Engineer
golden temple mail

दरअसल मामला ऐसा है कि सुजीत ने 2017 में गोल्डन टेंपल ट्रेन में कोटा से दिल्ली तक का टिकट 765 रुपये में बुक किया था। कंफर्म ना होने के कारण सुजीत ने टिकट कैंसिल करा दिया। इसके बाद सुजीत को रिफंड के रूप में 665 रुपये मिले जबकि मिलने चाहिए थे 700 रुपये। रेलवे ने कैंसिलेशन चार्ज के तौर पर 100 रुपये काट लिए, जबकि नियम के मुताबिक 65 रुपये कटने चाहिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC refunds Rs 33 For Cancel Ticket After Two Years Of Fighting by an Engineer
सूचना का अधिकार

इसके बाद सुजीत ने कई बार शिकायतें भी की लेकिन आश्वासन के अलावा उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने एक आरटीआई दायर की तो आईआरसीटीसी की ओर से कहा गया कि जीएसटी लागू होने से पहले बुक कराए गए टिकट और उनके रद्द करने के संबंध में रेलवे मंत्रालय की ओर से जारी व्यावसायिक सर्कुलर 43 के अनुसार टिकट बुकिंग के समय वसूला गया सर्विस टैक्स वापस नहीं किया जाएगा। इसलिए 100 रुपए में से 65 रुपये कैंसिलेशन चार्ज के रूप में और 35 रुपये सर्विस टैक्स के तौर पर काटे गए हैं।

विज्ञापन
IRCTC refunds Rs 33 For Cancel Ticket After Two Years Of Fighting by an Engineer
irctc

इसके बाद एक अन्य आरटीआई के जवाब में बताया गया कि आईआरसीटीसी ने 1 जुलाई 2017 से पहले बुक किए गए टिकटों को रद्द करने पर बुकिंग के दौरान लिए गए सर्विस टैक्स को भी वापस करने का फैसला लिया है। ऐसे में सुजीत को 35 रुपये वापस मिलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed