सब्सक्राइब करें

Jio APRU: एक ग्राहक से रिलायंस जियो कितना कमाती है? जानिए हर महीने कितना डेटा खर्च कर रहे आप

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Tue, 05 May 2026 12:01 PM IST
सार

रिलायंस जियो के करोड़ों ग्राहक हर महीने जमकर इंटरनेट चला रहे हैं। डेटा खपत का ऐसा रिकॉर्ड बना है जो दुनिया भर की टेलीकॉम कंपनियों को हैरान कर देगा। लेकिन इस भारी-भरकम इस्तेमाल के बावजूद कंपनी के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। आखिर इतना डेटा खर्च होने के बाद भी जियो क्यों खुश नहीं है? क्या आने वाले समय में आपकी जेब पर इसका सीधा असर पड़ने वाला है?

विज्ञापन
jio arpu rises 214 rupees data usage 42gb monetisation challenges hindi
जियो का प्रति यूजर रेवेन्यू बढ़ा - फोटो : एआई जनरेटेड
मार्च तिमाही के ताजा ऑपरेटिंग आंकड़ों पर नजर डालें तो रिलायंस जियो ने लगातार अपनी स्थिति मजबूत की है। इस दौरान कंपनी का प्रति यूजर औसत राजस्व (ARPU) बढ़कर 214 रुपये तक पहुंच गया है, जो पिछले साल इसी अवधि में 206 रुपये था। हालांकि, यह बढ़ोतरी काफी धीमी है। कंपनी की यह कमाई बेहतर ग्राहकों के जुड़ने, उनके ज्यादा समय तक नेटवर्क से जुड़े रहने और प्रीमियम सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण बढ़ी है। 


लेकिन जिस रफ्तार से ग्राहक डेटा फूंक रहे हैं, उस हिसाब से कंपनी की कमाई में इजाफा नहीं हो रहा है। लंबे समय तक बाजार में टिके रहने और राजस्व बढ़ाने के लिए जियो अब इसी अंतर को पाटने पर अपना पूरा ध्यान लगा रही है।
Trending Videos
jio arpu rises 214 rupees data usage 42gb monetisation challenges hindi
हर महीने 42GB डेटा की खपत - फोटो : PTI
हर महीने 42GB डेटा की खपत
जियो के इस प्रदर्शन में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ग्राहकों द्वारा किया जा रहा डेटा का धुआंधार इस्तेमाल है। आज के समय में हर एक यूजर औसतन हर महीने लगभग 42GB डेटा खर्च कर रहा है। वहीं, कंपनी का कुल डेटा ट्रैफिक भी सालाना आधार पर करीब 35 प्रतिशत तक बढ़ गया है। 

5G का तेजी से बढ़ता इस्तेमाल, वीडियो देखने का जबरदस्त शौक और डिजिटल सेवाओं की लत ने भारत को दुनिया के सबसे ज्यादा डेटा खपत वाले टेलीकॉम बाजारों की लिस्ट में ला खड़ा किया है। लेकिन यहां एक बड़ी ढांचागत चुनौती भी है। लोग डेटा तो जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट की कीमतें अभी भी काफी कम हैं, जिससे कंपनी की तुरंत होने वाली कमाई बहुत ही सीमित रह जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
jio arpu rises 214 rupees data usage 42gb monetisation challenges hindi
जियो के 52 करोड़ से ज्यादा एक्टिव ग्राहक - फोटो : एआई जनरेटेड
जियो के 52 करोड़ से ज्यादा एक्टिव ग्राहक
बाजार में पहले से ही अपना वर्चस्व कायम रखने के बावजूद जियो का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। इस तिमाही में भी कंपनी ने लगभग 91 लाख नए यूजर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ा है, जो दिखाता है कि इतने बड़े स्तर पर काम करने के बावजूद कंपनी का विस्तार जारी है। इसके साथ ही जियो का कुल सब्सक्राइबर बेस 52.4 करोड़ के पार पहुंच गया है। 

इसमें से 26.8 करोड़ यूजर्स अब पूरी तरह से जियो के 5G नेटवर्क पर शिफ्ट हो चुके हैं। 5G की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जियो के कुल वायरलेस डेटा इस्तेमाल में सबसे बड़ी हिस्सेदारी अब अकेले 5G ट्रैफिक की ही है।
jio arpu rises 214 rupees data usage 42gb monetisation challenges hindi
मुनाफे में आया जबरदस्त उछाल - फोटो : Freepik
मुनाफे में आया जबरदस्त उछाल
वित्तीय मोर्चे पर भी रिलायंस जियो ने खुद को शानदार तरीके से साबित किया है। कंपनी के एबिटा (EBITDA) में सालाना आधार पर करीब 18 प्रतिशत की दमदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जैसे-जैसे कंपनी अपनी सेवाओं और नेटवर्क को बड़े स्तर पर फैला रही है, इसके मुनाफे का मार्जिन भी बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
jio arpu rises 214 rupees data usage 42gb monetisation challenges hindi
ब्रॉडबैंड और एयरफाइबर में भी जियो का जलवा - फोटो : AI जनरेटेड
ब्रॉडबैंड और एयरफाइबर में भी जियो का जलवा
सिर्फ मोबाइल नेटवर्क ही नहीं, बल्कि फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के क्षेत्र में भी रिलायंस जियो तेजी से पैर पसार रही है। पिछले एक साल में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कंपनी ने फिक्स्ड ब्रॉडबैंड बाजार के करीब 43 प्रतिशत हिस्से पर अपना कब्जा जमा लिया है। इसके अलावा, कंपनी की वायरलेस ब्रॉडबैंड सेवा 'जियो एयरफाइबर' (Jio AirFiber) को भी ग्राहकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है और इसके यूजर्स की संख्या लगभग 1.3 करोड़ तक पहुंच गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed