एक साल के लंबे इंतजार के बाद जियो ने आखिरकार अपने गीगाफाइबर को कमर्शियली लॉन्च कर दिया है। इसका एलान आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के ऐनुअल जेनरल मीटिंग में हुआ। जियो की तीसरी सालगिरह यानी 5 सितंबर से गीगाफाइबर बाजार में सभी के लिए उपलब्ध हो जाएगा। तो आइए जानते हैं जियो गीगाफाइबर के बारे में वह सबकुछ जो आपको जानना चाहिए...
Jio Gigafiber: 9 प्वाइंट्स में जानें कीमत से लेकर फ्री TV और बुकिंग तक के बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जियो गीगाफाइबर के प्लान्स
प्लान्स की बात करें तो जियो गीगाफाइबर के प्लान की शुरुआती कीमत 700 रुपये है और सबसे महंगा प्लान 10 हजार रुपये का है। 700 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 100 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी, वहीं प्रीमियम प्लान के साथ यह 1 जीबीपीएस हो जाएगी।
कॉलिंग या डाटा- सिर्फ एक के लिए करना होगा भुगतान
मीटिंग के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो गीगाफाइबर के ग्राहकों को कॉलिंग या डाटा में से किसी एक के लिए ही भुगतान करना होगा। जियो गीगाफाइबर के तहत ग्राहकों को लैंडलाइन पर फ्री में कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। ऐसे में जियो गीगाफाइबर के यूजर्स लैंडलाइन से पूरे भारत में फ्री में अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे।
इंटरनेशनल कॉलिंग हुई सस्ती
जियो गीगाफाइबर के अलावा कंपनी ने इंटरनेशनल कॉलिंग के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान के तहत 500 रुपये में यूएस और कनाडा के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग दी जाएगी। इस प्लान की वैधता 1 महीने की होगी।
जियो गीगाफाइबर यूजर्स को फ्री में मिलेगा HD टीवी
रिलायंस जियो गीगाफाइबर के सालाना पैकेज के साथ ग्राहकों को HD/4K एलईडी टीवी मिलेगा। साथ ही कंपनी 4K सेटअप बॉक्स भी फ्री में देगी। यह ऑफर 700 रुपये वाले प्लान के साथ भी मिलेगा।