{"_id":"5c25fc27bdec22570670646b","slug":"jio-launches-happy-new-year-offer-in-partners-with-ajio","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jio ने लांच किया HAPPY NEW YEAR OFFER, जानें इस बार क्या है खास","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Jio ने लांच किया HAPPY NEW YEAR OFFER, जानें इस बार क्या है खास
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशांक गौर
Updated Fri, 28 Dec 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Jio Giga Fiber
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने पिछले साल की तरह इस बार भी अपने ग्राहकों के लिए हैप्पी न्यू ईयर ऑफर लांच कर दिया है। जियो के हैप्पी न्यू ईयर ऑफर की शुरुआत 28 दिसंबर से हो गई है और 31 जनवरी 2019 तक चलेगी। तो चलिए जियो के न्यू ईयर ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं कि कंपनी ने इस बार क्या कुछ नया दिया है।
2 of 5
JIO HAPPY NEW YEAR OFFER
सबसे पहले बता दें कि जियो का यह ऑफर 100% कैशबैक ऑफर है और यह ऑफर जियो के सबसे लोकप्रिय प्री-पेड प्लान 399 रुपये और इससे अधिक कीमत वाले प्लान के साथ मिलेगा।
3 of 5
JIO HAPPY NEW YEAR OFFER
रिलायंस जियो ने इस ऑफर के लिए AJIO के साथ साझेदारी की है। बता दें एजियो रिलायंस का ही डिजिटल फैशन वेंचर है जिसे 2016 में लांच किया गया था। जियो के इस नए ऑफर की खासियत यह है कि इस बार कैशबैक के रूप में मिले कूपन का इस्तेमाल आप रिचार्ज के अलावा शॉपिंग के लिए भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
JIO HAPPY NEW YEAR OFFER
जियो का यह ऑफर जियो की वेबसाइट माय जियो ऐप से ले सकते हैं। साथ ही कैशबैक कूपन का इस्तेमाल AJIO की वेबसाइट पर खरीदारी में कर सकते हैं। कूपन इस बार भी आपको माय जियो ऐप के मायकूपन सेक्शन में दिखेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
my jio app
100 फीसदी कैशबैक कूपन का इस्तेमाल आप AJIO ऐप या वेबसाइट पर कम-से-कम 1,000 रुपये की खरीदारी पर कर सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि आपने 399 रुपये का रिचार्ज कराया है तो आपको 399 रुपये कैशबैक के रूप में मिलेंगे। ऐसे में AJIO से 1,000 रुपये की शॉपिंग करने पर आपको 601 रुपये ही देने होंगे। जियो का यह ऑफर मौजूदा और नए ग्राहकों दोनों के लिए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।