{"_id":"5e4f67198ebc3ef2c7443da8","slug":"jio-removes-new-year-2020-offer-introduces-rs-2121-pack-with-336-days-validity","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jio ने बंद किया न्यू ईयर 2020 ऑफर, कम वैधता के साथ पेश किया नया प्लान","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Jio ने बंद किया न्यू ईयर 2020 ऑफर, कम वैधता के साथ पेश किया नया प्लान
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Sat, 22 Feb 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Jio New Year 2020
- फोटो : jio
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रिलायंस जियो ने अपने New Year 2020 ऑफर को बंद कर दिया है। जियो ने इस ऑफर के नए साल 2020 के मौके पर पेश किया था। जियो के इस न्यू ईयर ऑफर 2020 प्लान में 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 1.5 जीबी प्रतिदिन डाटा, मुफ्त एसएमएस और जियो एप्स का सब्सक्रिप्शन मिल रहा था। वहीं अब जियो ने नया प्लान भी पेश किया है जिसकी कीमत न्यू ईयर 2020 प्लान की कीमत से अधिक है। आइए जानते हैं...
2 of 5
Jio New 2121 plan
- फोटो : jio.com
जियो ने New Year 2020 offer को बंद करके 2,121 रुपये का एक नया प्लान पेश किया है। जियो के इस 2,121 रुपये वाले प्लान में भी वे सभी सुविधाएं मिल रही हैं जो 2,020 रुपये वाले प्लान में मिल रही थीं, हालांकि नए प्लान में वैलिडिटी कम कर दी गई है।
3 of 5
Jio New 2121 plan
- फोटो : jio
जियो के 2,121 रुपये वाले प्लान में 336 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 1.5 जीबी प्रतिदिन डाटा, मुफ्त एसएमएस और जियो एप्स का एक्सेस मिलेगा, हालांकि अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ जियो के नेटवर्क पर ही है। दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए इस प्लान में कुल 12,000 मिनट्स मिलेंगे। इस प्लान में कुल 504 जीबी डाटा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jio tv
- फोटो : google
डेली डाटा खत्म होने के बाद यूजर्स 64Kbps की स्पीड से इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे। उदाहरण के तौर पर इस स्पीड पर फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया जा सकता है। फ्री एक्सेस की बात करें तो इसमें आपको जियो टीवी के साथ जियो सिनेमा भी मिलेगा। जियो टीवी पर आप 650 से अधिक चैनल देख सकेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
Airtel vs Reliance Jio vs Vodafone
जियो के इस नए प्लान का मुकाबला एयरटेल के 2,398 रुपये और वोडाफोन के 2,399 रुपये वाले प्लान से होगा। एयरटेल के इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है और इसमें रोज 1.5 जीबी डाटा भी मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।