फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jio Offer: जियो के इन प्लान के साथ मिल रही है 30 दिनों की अतिरिक्त वैधता

Wed, 07 Apr 2021 01:37 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Wed, 07 Apr 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
JioFiber offers Annual and 6 Month Plans Now Come With Extra Validity of Up to 30 Days
Jio offer - फोटो : amarujala

पिछले कुछ महीनों से जियो को नए ग्राहकों को जोड़ने में काफी परेशानी हो रही है। पिछले चार महीने से हर महीने जियो के मुकाबले एयरटेल अधिक ग्राहकों को जोड़ने में सफल रहा है। जियो के पास एयरटेल की तरह ही दो प्रमुख सेवाएं हैं जिनमें पहला जियो और दूसरा जियो फाइबर है। JioFiber भारत में काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण प्लान की कीमतें हैं। अब जियो ने जियो फाइबर के लिए नए प्लान का एलान किया है। आइए जानते हैं...

JioFiber offers Annual and 6 Month Plans Now Come With Extra Validity of Up to 30 Days
Jio Fiber - फोटो : amar ujala

रिलायंस ने अपने JioFiber के कुछ प्लान के साथ अतिरिक्त वैधता देने का एलान किया है। JioFiber के वार्षिक और छमाही प्लान के साथ 30 दिनों तक की अतिरिक्त वैधता मिल रही है। यदि आप JioFiber का वार्षिक प्लान लेते हैं तो आपको 30 दिनों की और छमाही के साथ 15 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलेगी।

JioFiber offers Annual and 6 Month Plans Now Come With Extra Validity of Up to 30 Days
jiofiber 4788 - फोटो : jio.com

JioFiber के वार्षिक प्लान की शुरुआती कीमत 4,788 रुपये से होती है। इसमें 360 दिनों की वैधता मिलती है, लेकिन अब इसके साथ कुल 395 दिनों की वैधता मिल रही है। इस तरह से इस प्लान की वैधता 13 महीने हो जा रही है। वहीं 6 महीने वाले प्लान के साथ 15 दिनों की अतिरिक्त वैधता मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
JioFiber offers Annual and 6 Month Plans Now Come With Extra Validity of Up to 30 Days
jiofiber plan - फोटो : jio.com
किन प्लान पर लागू होगा नया ऑफर

जियो का एक्स्ट्रा वैलिडिटी वाला यह ऑफर 4,788 रुपये लेकर 1,01,988 रुपये तक के वार्षिक प्लान पर लागू होगा, वहीं छमाही की बात करें तो यह ऑफर 2394 रुपये से लेकर 50,994 रुपये तक के प्लान के साथ मिल रहा है।

विज्ञापन
JioFiber offers Annual and 6 Month Plans Now Come With Extra Validity of Up to 30 Days
jiofiber 399 - फोटो : jio.com

बता दें कि JioFiber ने पिछले साल अगस्त में अपने प्लान अपडेट किए थे जिसके बाद जियो फाइबर प्लान की शुरुआती कीमत 399 रुपये हो गई थी। इस प्लान में अनलिमिटेड अपलोड और डाउनलोड मिलता है। इसमें आपको 30Mbps की स्पीड मिलेगी। सभी प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed