{"_id":"606ac30c8ebc3e8c911c879a","slug":"honda-scooters-price-hike-honda-activa-6g-price-hike-honda-activa-6g-price-increase-honda-bike-price-hike-in-2021-honda-scooter-price-in-india-2021-honda-scooters-price-list-2021-honda-motorcycle-and-scooter-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होंडा ने बढ़ाए दाम: Honda की Activa हुई महंगी तो Dio हुई सस्ती, जानें सभी मॉडल्स की नई कीमत","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
होंडा ने बढ़ाए दाम: Honda की Activa हुई महंगी तो Dio हुई सस्ती, जानें सभी मॉडल्स की नई कीमत
Mon, 05 Apr 2021 01:28 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:28 PM IST
विज्ञापन
Honda Activa 6G
- फोटो : For Representation Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बाजार में कई दोपहिया निर्माताओं ने अपने उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। अपने वाहनों की कीमत बढ़ाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनियों में Honda Motorcycle and Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया) का नाम भी जुड़ गया है। जिसके बाद अब होंडा का बेस्ट सेलिंग स्कूटर Honda Activa खरीदने के लिए आपको ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। इसके अलावा होंडा के अन्य स्कूटर और मोटरसाइकिलें भी महंगी हो गई हैं। यहां जानें पूरी डिटेल्स।
Honda Activa 6G
- फोटो : For Representation Only
रिपोर्ट के मुताबिक Honda Activa के सभी वेरिएंट्स में करीब 1230 रुपये का इजाफा किया गया है। बता दें कि कीमतें बढ़ाने के अलावा कंपनी ने अपने वाहनों के फीचर्स या स्पेसिफिकेशंस में कोई बदलाव नहीं किया है। उत्पादन में बढ़ती लागत का हवाला देकर ज्यादातर ऑटो निर्माताओं ने अपने वाहनों की कीमत में इजाफा किया है। ऐसे में होंडा ने हाल ही एलान किया था कि वह भी जल्द अपने वाहनों की कीमत बढ़ाएगी।
Honda Activa 6G
- फोटो : For Representation Only
Honda Activa की दो इंजन ऑप्शन के साथ कई वेरिएंट्स में बिक्री होती है। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद Honda Activa 6G स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 67,843 रुपये हो गई है जो पहले 66,612 रुपये थी। यानी इसकी कीमत में 1231 रुपये का इजाफा किया गया है। इसी तरह Activa 6G डीलक्स वेरिएंट की कीमत 68,358 रुपये से बढ़ाकर 69,589 रुपये कर दी गई है। Activa 6G LTD STD वेरिएंट की कीमत जहां 68,112 रुपये से बढ़कर 69,343 रुपये हो गई है, वहीं Activa 6G LTD DLX वेरिएंट की कीमत 71,089 रुपये है जो पहले 69,858 रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda Activa 125 BS6
- फोटो : Honda (For Reference Only)
Honda Activa 125 के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 71,674 रुपये हो गई है जो कीमत बढ़ोतरी से पहले 71,253 रुपये थी। जबकि Activa 125 के ड्रम बेक वे्रिएंट अलॉय व्हील्स के साथ 75,242 रुपये हो गई है, जो कीमत बढ़ोतरी से पहले 74,921 रुपये थी। वहीं Activa 125 के डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 78,797 रपये हो गई है जो पहले 78,426 रुपये थी।
विज्ञापन
Honda cd 110 dream dx
होंडा ने अपने मोटरसाइकिल की कीमत में भी इजाफा किया है। होंडी की सबसे सस्ती बाइक CD Dream 110 की शुरूआती कीमत अब 64,421 रुपये हो गई है, जो कि पहले 63,432 रुपये थी। वहीं CB Shine के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 71,550 रुपये है जो कीमत बढ़ोतरी से पहले 69,712 रुपये थी।