{"_id":"5c864088bdec22146e0f9311","slug":"man-charged-with-romance-fraud-police-arrested-at-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लगा रहा था चूना, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लगा रहा था चूना, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Mon, 11 Mar 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फेसबुक
Link Copied
सोशल मीडिया पर फर्जीवाड़े की नई-नई कहानी हर रोज सामने आती है। कभी खबर मिलती है कि किसी लड़की के नाम से प्रोफाइल बनाकर किसी लड़के ने किसी से इतने रुपये ठग लिए। वैसे आपको बता दें कि फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया साइट्स या फिर इंटरनेट पर लोगों को प्यार में फंसाकर किए जाने वाली धोखाधड़ी को रोमांस फ्रॉड कहा जाता है। इसी रोमांस फ्रॉड के तहत पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos
2 of 5
merseyside police
यह पूरा मामला नॉर्थ इंग्लैंड के मर्सीसाइड की है, जहां पुलिस ने एक शख्स को उसके घर से रोमांस फ्रॉड के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंटी जारी हुआ था। आरोपी की उम्र 31 साल है और वह अभी तक 6 रोमांस फ्रॉड को अंजाम दे चुका है। साथ ही इसपर कई लोगों को भी ब्लैकमेल करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी शख्स को कोर्ट में भी पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
romance frauds
आरोपी शख्स लोगों से ऑनलाइन दोस्ती करता था और प्यार में फंसाकर पैसे लूटता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी शख्स के सोशल मीडिया पर कई सारे फर्जी प्रोफाइल्स हैं। उसने कई डेटिंग साइट्स भी पर फर्जी प्रोफाइल बनाया था। अगली स्लाइड में जानें क्या होता है रोमांस फ्रॉड?
4 of 5
romance frauds
रोमांस फ्रॉड कोई और फ्रॉड नहीं बल्कि वैलेंटाइन जैसे मौके पर प्यार की तलाश में जुटे युवाओं और युवतियों को डेटिंग या सोशल साइट्स के जरिए फंसाना और पैसे ऐंठना ही रोमांस फ्रॉड है। ब्रिटेन पुलिस द्वारा एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन रोमांस फ्रॉड का कारोबार 450 करोड़ का पहुंच गया है।
विज्ञापन
5 of 5
romance frauds
रोमांस फ्रॉड करने वाले ये ठग फर्जी प्रोफाइल बनाकर पहले लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं और फिर प्यार के नाम पर पैसे लेकर नौ-दो-ग्यारह हो जाते हैं। ये ठग इस तरीके से बातें करते हैं कि सामने वाले को लगता है कि उसका मनचाहा पार्टनर मिल गया है, लेकिन इसी आड़ में लोगों के साथ धोखाधड़ी हो जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।