सब्सक्राइब करें

WhatsApp से सेकेंडों में खरीदें बाइक का इंश्योरेंस, यह है तरीका

टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Wed, 01 May 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
Now you can buy two wheeler insurance via whatsapp Bharti AXA General launches new service
India's first-ever Bike Insurance on whatsapp.jpg

मल्टीमीडिया मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप मैसेज भेजने के अलावा अब खरीदारी के भी काम आ रहा है। व्हाट्सऐप के जरिए आप पीएनआर स्टेटस भी चेक कर सकते हैं, वहीं अब आप व्हाट्सऐप के जरिए ही अपनी बाइक का इंश्योरेंस भी खरीद सकते हैं। यह सुविधा भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस ने दी है। कंपनी अपने एक बयान में कहा है कि वह अपने बीमा को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप के जरिए बेचेगी। भारती एक्सा ने इसके लिए वेब एग्रीगेटर विशफिन इंश्योरेंस के साथ साझेदारी की है। तो आइए जानते हैं कि कैसे मिलेगा इंश्योरेंस और व्हाट्सऐप नंबर क्या है?

Trending Videos
Now you can buy two wheeler insurance via whatsapp Bharti AXA General launches new service
bharti axa

कंपनी ने मंगलवार को प्रेस रिलीज जारी करते हुए इसकी जानकारी दी। कंपनी के इस प्रोजेक्ट का नाम 'बाय टू-व्हीलर इंश्योरेंस' है। कंपनी का मानना है कि इस प्रोजेक्ट से लाखों लोगों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है और उन्हें फायदा पहुंचाया जा सकता है। कंपनी ने इसके लिए अलग से कस्टमर सेवा भी लॉन्च की है ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Now you can buy two wheeler insurance via whatsapp Bharti AXA General launches new service
India's first-ever Bike Insurance on whatsapp.jpg

यदि आप भी अपनी बाइक का व्हाट्सऐप के जरिए इंश्योरेंस लेना चाहते हैं तो अपने फोन में 8527844822 नंबर पर मिस्ड कॉल करें। इसके अलावा इस यूआरएल पर भी आप विजिट कर सकते हैं। wishpolicy.com/minsure. इस लिंक पर जाने के बाद आप सीधे अपना व्हाट्सऐप नंबर वहां डाल सकते हैं। 

Now you can buy two wheeler insurance via whatsapp Bharti AXA General launches new service
India's first-ever Bike Insurance on whatsapp.jpg

इसके बाद कंपनी खुद ही आपके व्हाट्सऐप नंबर पर मैसेज करेगी। कंपनी की ओर से मैसेज आने के बाद आपसे आपकी बाइक का नंबर पूछा जाएगा। बाइक नंबर पूछने के बाद आपसे पुष्टि के लिए हां और ना पूछा जाएगा।

विज्ञापन
Now you can buy two wheeler insurance via whatsapp Bharti AXA General launches new service
India's first-ever Bike Insurance on whatsapp

इसके बाद आपसे आपकी बाइक की कंपनी का नाम पूछा जाएगा। कंपनी का नाम बताने के बाद आपकी बाइक का मॉडल नंबर पूछा जाएगा। साथ ही यह भी पूछा जाएगा कि आपकी बाइक कितनी सीसी की है। ऐसे में कुछ और अन्य सवालों के जवाब देने के बाद आप अपनी बाइक का इंश्योरेंस खरीद सकेंगे। दरअसल कंपनी इतने सवाल इसलिए पूछती है ताकि इस बात की पुष्टि हो जाए कि बाइक का इंश्योरेंस सही आदमी खरीद रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed