सब्सक्राइब करें

PUBG: मोबाइल खरीदने के लिए पिता के अकाउंट से चोरी किए 50,000 रुपये

टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 12 Mar 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
PUBG Addiction: Jalandhar Boy Steals Rs 50,000 from Father to Buy PUBG Skins
pubg banned

कुछ महीने पहले भारत में पबजी की दीवानगी थी लेकिन अब यही दीवानगी पागलपन में बदल रही है। यहां पागलपन इसलिए कहा जा सकता है कि क्योंकि एक 15 साल के बच्चे ने पबजी के लिए मोबाइल खरीदने के लिए अपने पिता के अकाउंट से 50 हजार रुपये चोरी किए हैं। यह अपने आप में सोचने वाली बात है कि पबजी बच्चों को अपनी जद में किस तरह ले रहा है।

Trending Videos
PUBG Addiction: Jalandhar Boy Steals Rs 50,000 from Father to Buy PUBG Skins
pubg

यह घटना जालंधर की है, जहां एक 15 साल के बच्चे ने अपने पिता के अकाउंट से पबजी के लिए मोबाइल और एसेसरीज खरीदने के लिए 50 हजार रुपये गायब कर दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे के पिता बाइक मैकेनिक का काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
PUBG Addiction: Jalandhar Boy Steals Rs 50,000 from Father to Buy PUBG Skins
OTP

पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि खाते से पैसे भी निकल गए लेकिन उनके मोबाइल नंबर पर कोई ओटीपी नहीं आया। पुलिस के मुताबिक पिता को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनके खाते से पैसे गए कहां हैं। 

PUBG Addiction: Jalandhar Boy Steals Rs 50,000 from Father to Buy PUBG Skins
demo pic

इसका खुलासा साइबर सेल की जांच रिपोर्ट से हुआ जिसमें पता चला कि पैसे एक पेटीएम अकाउंट में भेजे गए हैं और उससे पबजी के लिए गेमिंग पैड, फोन और एसेसरीज खरीदे गए हैं।

विज्ञापन
PUBG Addiction: Jalandhar Boy Steals Rs 50,000 from Father to Buy PUBG Skins
pubg - फोटो : reddit.com

इसके बाद आगे की जांच में खुलासा हुआ कि पैसे किसी और ने नहीं बल्कि उसके 15 साल के बच्चे ने ही चुराए हैं। साथ ही उसने पिता के अकाउंट पर आए ओटीपी मैसेज को भी डिलीट किया है। वहीं बच्चे ने भी अपनी चोरी कबूल कर ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed