{"_id":"5c89de15bdec22140a1749e7","slug":"pubg-mobile-bannned-rajkot-police-arrests-10-for-playing-the-pubg","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PUBG खेलते हुए 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल जब्त","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
PUBG खेलते हुए 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल जब्त
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Thu, 14 Mar 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
pubg game
- फोटो : gearnuke.com
Link Copied
यदि आप भी गुजरात में रह रहे हैं और चोरी-छिपे पबजी खेल रहे हैं तो आज ही बंद कर दीजिए, क्योंकि पुलिस आपको किसी भी वक्त गिरफ्तार कर सकती है। राजकोट पुलिस ने पबजी मोबाइल गेम खेलते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया है और उनके स्मार्टफोन भी जब्त किए गए हैं।
Trending Videos
2 of 6
pubg banned
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकोट पुलिस ने पबजी खेलते हुए जिन 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें से 6 अंदर ग्रेजुएट्स हैं जो पिछले 2 दिनों से लगातार पबजी खेल रहे थे, हालांकि पुलिस ने इन लोगों को बेल पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
pubg game
- फोटो : Polygon
अधिसूचना की अवहेलना के कारण मामला कोर्ट में जा सकता है और ट्रायल भी होता है। ये एक तरह का जमानती अपराध है। पुलिस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर सकती है लेकिन गिरफ्तार करके नहीं रख सकती है।
4 of 6
pubg
पिछले सप्ताह ही गुजरात के राजकोट पुलिस कमिश्नर मनोज अग्रवाल ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि जिले में पबजी पर 30 मार्च 2019 तक पाबंदी है। यह आदेश 9 मार्च से लागू भी हो गया था, लेकिन कई लोग चोरी-छिपे गेम खेल रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
pubg
- फोटो : reddit.com
मनोज अग्रवाल के आदेश में कहा गया था कि पबजी पर प्रतिबंध के दौरान यदि किसी के खिलाफ पबजी खेलने की शिकायत होती है और वह दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी और आईपीसी की धारा 188 के तहत उसे गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही 200 रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।