भारत में युवाओं के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय ऑनलाइन गेम पबजी (PUBG) को लेकर पिछले कई महीनों से बवाल हो रहा है। कई बार पबजी मोबाइल को भारत में बंद करने की मांग की गई, वहीं गुजरात के कई शहरों में पबजी पर बैन भी लग हुआ है और 10 लोगों को प्रतिबंध के बावजूद पबजी खेलते हुए पुलिस ने पकड़ा भी है। गुजरात में 10 पबजी प्लेयर्स की गिरफ्तारी के बाद में Tencent Games ने कहा था कि वह अपने प्लेयर्स के साथ है और पबजी पर लगी बैन को हटाने के लिए वह पुलिस अधिकारियों से बात करेगी।
PUBG Alert: भारत में 6 घंटे से ज्यादा नहीं खेल पाएंगे गेम, कंपनी कर रही है टेस्टिंग
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Sat, 23 Mar 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन