फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Reliance Jio यूजर्स को देना होगा मात्र दो महीने के लिए चार्ज, पढ़ें इससे जुड़ी पांच खास बातें

Thu, 10 Oct 2019 12:45 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Thu, 10 Oct 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio New Call Charges Users Pay 6 Paisa Per Minute 5 Things To Know
Jio GigaFiber plan - फोटो : amar ujala

दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) गुरुवार से अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग पर चार्ज वसूल करेगी। अब जियो यूजर्स को दूसरे टेलीकॉम कंपनी के नंबर पर बात करने के लिए 6 पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क देना होगा। इसके साथ ही जियो से जियो के नेटवर्क पर कॉल पहले की तरह शुल्क मुक्त रहेगी। वहीं, जियो अपने ग्राहकों को ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिए टॉकटाइम पैक के बदले अतिरिक्त डाटा प्रदान करेगा।



Reliance Jio New Call Charges Users Pay 6 Paisa Per Minute 5 Things To Know
jio gigafiber - फोटो : jio

2016 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि रिलायंस जियो के ग्राहकों को कॉल करने पर चार्ज देना पड़ा हैं। लेकिन कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा है कि आउटगोइंग ऑफ-नेट कॉल पर 6 पैसा प्रति मिनट का शुल्क सिर्फ तब तक देना होगा, जब तक TRAI अपने वर्तमान रेगुलेशन के अनुरूप इंटरकनेक्ट यूसेज चार्जेज यानी IUC को खत्म नहीं कर देता है। हम आपको रिलायंस जियो इस फैसले से जुड़ी पांच ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जो आपके बहुत काम आएंगी...

Reliance Jio New Call Charges Users Pay 6 Paisa Per Minute 5 Things To Know
jio call - फोटो : play store

जियो ने अन्य कंपनियों के नंबर पर कॉल करने पर चार्ज इसलिए लगाया है, क्योंकि रेग्युलेटरी पॉलिसी में बदलाव हुआ है। यूजर्स को एयरटेल और वोडा-आईडिया पर कॉल करने पर चार्ज देना होगा। वहीं, ग्राहकों को इंटरनेट समेत एसएमएस जैसी सुविधाएं पहले की तरह मुफ्त में मिलेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Reliance Jio New Call Charges Users Pay 6 Paisa Per Minute 5 Things To Know
reliance jio - फोटो : amar ujala

रिलायंस जियो ने कहा है कि उनके ग्राहकों को लाइफ टाइम के लिए फ्री कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। लेकिन यूजर्स को 6 पैसा प्रति मिनट का चार्ज तब तक देना होगा, जब तक TRAI रेगुलेशन के अनुरूप IUC को खत्म नहीं करता है। ट्राई के आखिरी फैसले के मुताबिक ग्राहकों को साल के अंत तक कॉल पर लगने वाले आईयूसी के तहत 6 पैसे प्रति मिनट का चार्ज देना पड़ेगा। वहीं 01 जनवरी 2020 से मोबाइल कॉलिंग पर आईयूसी चार्ज खत्म हो जाएगा। यानी कि मात्र दो महीने तक ही यह चार्जेज देने होंगे।      

विज्ञापन
Reliance Jio New Call Charges Users Pay 6 Paisa Per Minute 5 Things To Know
JIO PLAN - फोटो : jio

जियो ने 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक के टॉप-अप वाउचर भी जारी किए हैं। 10 रुपये वाले प्लान में दूसरे नंबर पर 124 मिनट कॉलिंग की जा सकेगी। वहीं 20 रुपये वाले प्लान में 249 मिनट, 50 रुपये वाले प्लान में 656 मिनट और 100 रुपये वाले प्लान में 1,362 मिनट कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed