तकनीक के इस दौर में सभी देश 5जी नेटवर्क को लॉन्च करने की तैयारी में लगे हैं। इस नेटवर्क के जरिए सभी यूजर्स हाई स्पीड के साथ इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि, 5जी नेटवर्क को पूरी तरह से स्थापित होने में अभी बहुत समय है। वहीं, कुछ दिनों पहले के रिपोर्ट साने आई थी, जिसमें 6जी नेटवर्क का खुलासा हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, जापान 6जी नेटवर्क पर काम कर रहा है। लेकिन अब तक इस नेटवर्क को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। उम्मीद की जा रही हैं कि 6जी नेटवर्क को जल्द पेश किया जाएगा। तो ऐसे में जापान का यह कदम तकनीक के क्षेत्र में क्रांति ला सकता है। आइए जानते हैं 6जी नेटवर्क के बारे में...
इस देश के लोगों को जल्द मिलेगा 6जी नेटवर्क, 5जी से 15 गुना होगा फास्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
6जी नेटवर्क 5जी से 15 गुना होगा तेज
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 6जी नेटवर्क 5जी से 15 गुना तेज होगा। फिलहाल, इस समय ज्यादातर देश 5जी नेटवर्क को पेश करने की तैयारी कर रहे हैं।
2030 तक 6जी नेटवर्क होगा लॉन्च
उम्मीद की जा रही हैं कि जापान में 6जी नेटवर्क 2030 तक लॉन्च होगा। वहीं, जापान ने इस नेटवर्क के लिए मिनिस्ट्री ऑफ इंटरनल अफेयर्स एंड कम्यूनिकेशंस ऑफ जापान गवर्नमेंट सिविलियन सोसाइटी ऑफ रिसर्च भी बनाएगा।
जापान के अलावा ये देश भी कर रहे हैं 6जी की तैयारी
जापान के अलावा साउथ कोरिया, फिनलैंड और चीन भी 6जी नेटवर्क की तैयारी कर रहे हैं।
5जी नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारी
5जी नेटवर्क 4जी के मुकाबले 20 गुना तेज है। इस नेटवर्क के जरिए यूजर्स पूरी एचडी फिल्म कुछ सेकेंड में डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही यूजर्स को 5जी नेटवर्क से हर जगह पूरे सिग्नल मिलेंगे। इसके अलावा इस नेटवर्क का इस्तेमाल सेल्फ ड्राइविंग गाड़ियों में भी होगा। हालांकि, 5जी नेटवर्क की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है।