फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई तकनीक : महज एक फिंगर स्वाइप से चार्ज हो जाएगा आपका स्मार्टफोन

Thu, 22 Dec 2016 02:16 PM IST
एजेंसी,  वाशिंगटन
एजेंसी,  वाशिंगटन Updated Thu, 22 Dec 2016 02:16 PM IST
विज्ञापन
smartphone may be charged with swipe in future
Swipe Charging
आप जल्दी ही अपना स्मार्टफोन महज स्वाइप कर चार्ज करने में सक्षम हो सकेंगे। पेंसिलवेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक नयी डिवाइस डिजायन की है जो हवा, समुद्री लहरें तथा इंसानों की गति के अनुपयोगी यांत्रिक ऊर्जा का इस्तेमाल करने में सक्षम है।


 

कुछ ऐसे चार्ज होगा आपका स्मार्टफोन

smartphone may be charged with swipe in future
Swipe Charging
यूनिवर्सिटी में मैटीरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग के प्रोफेसर किंग वांग ने कहा कि हमारा उद्देश्य मनुष्यों के चलने और समुद्र ही लहरों जैसी कम आवृत्ति वाली गति को बिजली में बदल पाने में सक्षम डिवाइस बनाना था। इसे दो नैनोकंपोजिट इलेक्ट्रोड, पॉलीकार्बेनेट मेम्ब्रान तथा चार्ज्ड मोबाइल आयन की मदद से विकसित किया गया है।

 
smartphone may be charged with swipe in future
Swipe Charging
प्रोफेसर किंग वांग ने कहा कि स्मार्टफोनों में स्क्रीन छूने में उत्पन्न यांत्रिक ऊर्जा को बिजली में बदला जाएगा तथा उसे बैटरी में संरक्षित किया जाएगा। अन्य मानवीय गति का इस्तेमाल टैबलेट या अन्य वीयरेबल डिवाइस के लिए किया जा सकेगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
smartphone may be charged with swipe in future
Swipe Charging
दरअसल, वैज्ञानिकों ने लचीले कार्बनिक आयन वाले डायोड आधारित ट्रांसड्यूसर डिजायन किया है जो कम आवृत्ति वाले यांत्रिक ऊर्जा का भी इस्तेमाल करने में सक्षम है। अनुपयोगी यांत्रिक ऊर्जा को बिजली में बदलने वाले उपकरणों का इस्तेमाल वीयरेवल इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोमेडिकल डिवाइस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स में किया जाता है।
विज्ञापन
smartphone may be charged with swipe in future
Swipe Charging
पीइजोइलेक्ट्रिक इफेक्ट पर आधारित ये उपकरण प्रति सेकेंड दस कंपन से अधिक की आवृत्ति पर ही सही से काम कर पाते हैं। इससे कम आवृत्ति होते ही इनका प्रदर्शन काफी खराब हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed