इस समय टेलीकॉम बाजार में एजीआर (समायोजित सकल आय) का मुद्दा गरमाया हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब तक एयरटेल एक ऐसी कंपनी है, जिसने एजीआर बकाया में से सिर्फ 10,000 करोड़ रुपये जमा कराए हैं। वहीं, दूसरी तरफ वोडाफोन-आइडिया ने भी कॉल और डाटा की दरों में 7 से लेकर 8 फीसदी तक बढ़ोतरी करने की मांग की है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने अब तक वोडाफोन-आइडिया की इस मांग को स्वीकार नहीं किया है। लेकिन अगर कोर्ट इस मांग को स्वीकार कर लेता है, तो उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में प्रीपेड प्लान के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। आज हम आपको इस खबर में बताएंगे कि टैरिफ प्लान की कीमत में 7 से 8 फीसदी की बढ़ोतरी होने के बाद आपको इन मौजूदा रिचार्ज प्लान के लिए कितनी कीमत चुकानी होगी। तो आइए डालते हैं इन प्लान पर एक नजर...
बुरी खबर : Vodafone-idea के प्रीपेड प्लान दोबारा होंगे महंगे, चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Vodafone-idea का 249 रुपये वाला प्लान
अगर वोडाफोन-आइडिया के इस प्लान की कीमत में 7 फीसदी इजाफा होता है, तो इसकी कीमत 266 रुपये हो जाएगी। इस प्लान के लिए आपको 44.7 अतिरिक्त देने होंगे। सुविधाओं की बात करें तो आपको इस प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।
अगर वोडाफोन-आइडिया के इस प्लान की कीमत में 7 फीसदी इजाफा होता है, तो इसकी कीमत 405 रुपये हो जाएगी। इस प्लान के लिए आपको 26.53 अतिरिक्त देने होंगे। सेवाओं की बात करें तो इस पैक में आपको 6 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। वहीं, इस पैक की समय सीमा 84 दिनों की है।
Vodafone-idea का 249 रुपये वाला प्लान
अगर वोडाफोन-आइडिया के इस प्लान की कीमत में 8 फीसदी इजाफा होता है, तो इसकी कीमत 268 रुपये हो जाएगी। इस प्लान के लिए आपको 19.92 अतिरिक्त देने होंगे। सुविधाओं की बात करें तो आपको इस प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।
Vodafone-idea का 379 रुपये वाला प्लान
अगर वोडाफोन-आइडिया के इस प्लान की कीमत में 8 फीसदी इजाफा होता है, तो इसकी कीमत 409 रुपये हो जाएगी। इस प्लान के लिए आपको 30.32 अतिरिक्त देने होंगे। सेवाओं की बात करें तो इस पैक में आपको 6 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। वहीं, इस पैक की समय सीमा 84 दिनों की है।
नोट : सभी प्लान की जानकारी संभावित है। कंपनी ने अब तक किसी प्लान की कीमत में बढ़ोतरी नहीं की है।