डिजिटल वर्ल्ड में इस हफ्ते की शुरुआत वर्ल्ड वाइड डे यानी (WWW) से होती है। इसके बाद हफ्तेभर में वनप्लस, आईकू, नोकिया और असुस के फोन की लॉन्चिंग हुईं। इस हफ्ते व्हाट्सएप द्वारा 22 लाख से ज्यादा अकाउंट बैन की खबर भी काफी जोरो पर थी, साथ ही देश में 5जी लेकर भी काफी सारे बयान सामने आए। शाओमी के 50MP कैमरा वाले चश्मे से लेकर पेटीएम डाउन तक बहुत सारे टेक्नोलॉजी के इवेंट इस हफ्ते हुए। यदि आप भी इंटरनेट की दुनिया की ऐसी ही और टेक डिटेल जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको इस हफ्ते की प्रमुख टेक्नोलॉजी खबरों की जानकारी के साथ सभी जरूरी टेक अपडेट्स भी देंगे। चलिए जानतें हैं टेक अपडेट्स को...
Weekly Tech Wrap: वर्ल्ड वाइड डे से लेकर वनप्लस की लॉन्चिंग तक, जानें इस सप्ताह टेक में क्या रहा खास
1 अगस्त को पूरी दुनिया में वर्ल्ड वाइड वेब डे के रूप में मनाया गया। वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) को कम्प्यूटर वैज्ञानिक टिम बर्नर्स ली ने साल 1989 में बनाया था। वर्ल्ड वाइड वेब ऑनलाइन कंटेंट या इंटरनेट कंटेंट का एक हाइपर टेक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज (HTML) नेटवर्क है, जिसे हाइपर टेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल (HTTP) के जरिए एक्सेस किया जाता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने 1 अगस्त को स्मार्ट चश्मा लॉन्च किया। इस चश्में में 50 मेगापिक्सल का कैमरा के साथ साथ वाइड एंगल का सपोर्ट दिया गया है। इस चश्मे में एक 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी होगा, जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलेगा। इसके साथ 5x ऑप्टिकल जूम और 15x हाइब्रिड जूम भी मिलेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
स्मार्टफोन ब्रांड नोकिया ने 2 अगस्त को फीचर फोन Nokia 8210 4G को भारत में लॉन्च किया। डुअल सिम सपोर्ट वाले इस फोन में 3.8 इंच की QVGA डिस्प्ले देखने को मिलती है। इसमें ब्लूटूथ V5 के सपोर्ट के साथ नोकिया का पॉपुलर स्नेकम (Snake) गेम भी मिलता है। नोकिया के इस फीचर फोन को 3,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Microsoft ने 3 अगस्त को Outlook का Lite एप लॉन्च किया। इसे कम रैम और स्टोरेज वाले फोन में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। भारत के अलावा Microsoft Outlook Lite को अर्जेंटीना, ब्राजील, चिली, कोलंबिया, मैक्सिको, पेरु और थाईलैंड जैसे देशों में भी लॉन्च किया गया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर