{"_id":"5757cad64f1c1bb05d9c5cb5","slug":"whatsapp-beta-gets-gifs-support-and-hints-at-video-calling","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"व्हॉट्सऐप यूजर्स को जल्द मिलेगी जिफ इमेज शेयरिंग की सुविधा","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
व्हॉट्सऐप यूजर्स को जल्द मिलेगी जिफ इमेज शेयरिंग की सुविधा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 08 Jun 2016 01:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Link Copied
हाल ही में इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वाइबर ने अपने यूजर्स को GIFs इमेज शेयर करने की सहूलियत दी है। अब सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हॉट्सऐप ने इस फीचर की शुरुआत कर दी है। आईओएस पर व्हॉट्सऐप बीटा उपयोगकर्ताओं के लिए नई अपडेट में ऑटो प्ले इमेज GIFs को शामिल किया गया है।
Trending Videos
व्हॉट़्सऐप पर जल्द आ रहा है एक और नया फीचर
2 of 5
व्हॉट्सऐप का आगामी फीचर स्लैक ऐप, फेसबुक मैसेंजर, वाइबर और हेलो ऐप में पहले से मौजूद है। इसके फीचर के जरिए आप एनिमेटेड तस्वीरें शेयर कर सकते हैं जिनको GIFs कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
व्हॉट़्सऐप पर जल्द आ रहा है एक और नया फीचर
3 of 5
वॉट्सऐप
हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि कब तक यह फीचर आम यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा और किसी तरह यह एंड्रॉयड फोन पर काम करेगा। अभी के लिए GIF लिंक शेयर करने पर आईओएस पर व्हॉट्सऐप बीटा वर्जन में सिर्फ एक लिंक के बजाय ऑटोप्ले GIF शेयर हो रही है। GIFs इमेज को फोन की गैलरी (कैमरा रोल) सेव किया जा सकता है।
व्हॉट़्सऐप पर जल्द आ रहा है एक और नया फीचर
4 of 5
WhatsApp
- फोटो : GettyImages
GIF फीचर के अलावा, व्हॉट्सऐप पर वीडियो कॉलिंग फीचर की उपलब्धता के भी संकेत हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बीटा वर्जन पर वीडियो कॉल बटन जोड़ा दिया है, जिसको आप APK फाइल के तौर पर apkmirror से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यह भी गूगल प्ले पर मौजूद बीटा टेस्टर्स में भी परीक्षकों के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन
व्हॉट़्सऐप पर जल्द आ रहा है एक और नया फीचर
5 of 5
वॉट्सऐप
वीडियो बटन तो व्हॉट्सऐप पर दिखाई देने लगा है कि अफसोस की बात यह है कि अभी यह वीडियो कॉल के लिए एक्टिव नहीं है। हाल ही लीक इमेज से पता चला था कि फेसबुक के स्वामित्व वाली इंस्टेंट मैसेजिंग (आईएम) के ऐप आईओएस प्लेटफॉर्म पर बटन का परीक्षण किया गया। आईओएस उपयोगकर्ताओं को पहले अपडेट पाने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।