{"_id":"5ccacc06bdec22076a498e2f","slug":"women-looses-hair-after-hair-transplant-consumer-foram-order-clinic-to-give-compensation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला ने कराया हेयर ट्रांसप्लांट, घने होने की बजाए झड़ गए पूरे बाल, कंपनी पर लगा भारी जुर्माना","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
महिला ने कराया हेयर ट्रांसप्लांट, घने होने की बजाए झड़ गए पूरे बाल, कंपनी पर लगा भारी जुर्माना
सिर के बाल का झड़ना आज आम बात हो गई है। अधिकतर लोग बाल के झड़ने की समस्या से परेशान हैं। कई लोग इसका इलाज भी करवा रहे हैं और कई लोग हेयर ट्रांसप्लांट भी करवा रहे हैं। भोपाल में बालों के झड़ने से परेशान एक महिला ने हेयर ट्रांसप्लांट कराया था लेकिन ट्रांसप्लांट के बाद उसके बचे बाल भी झड़ गए हैं। इसके बाद मामला उपभोक्ता फोरम पहुंचा है। आइए जानते हैं...
2 of 5
hair transplant demo
रिपोर्ट के मुताबिक भोपाल की एक महिला ने एक नामी हेयर ट्रीटमेंट सेंटर पर अपना हेयर ट्रांसप्लांट कराया था। इलाज के दौरान क्लिनिक वालों ने दावा किया था कि आपके बाल घने हो जाएंगे लेकिन इलाज के बाद इसका उल्टा हो गया और धीरे-धीरे बाल घने होने की बजाय सारे बाल झड़ गए।
3 of 5
consumer forum
इसके बाद महिला ने साल 2016 में उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाया था। महिला की शिकायत के बाद फोरम ने ट्रीटमेंट सेंटर चलाने वाले को बुलाया। फोरम के सामने सेंटर संचालक ने इलाज की बात कबूल की और कहा कि इलाज के दौरान उसके बाल बहुत ही कमजोर थे इसलिए झड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hair transplant clinic demo
- फोटो : Hasson & Wong
महिला ने फोरम में कहा था कि इलाज पर 13 हजार रुपये खर्च हुए थे। इसके बाद फोरम ने हेयर ट्रीटमेंट सेंटर संचालक को खर्चा का पैसा लौटाने का आदेश दिया और साथ ही हर्जाने के तौर पर 28 हजार रुपये भी देने के आदेश दिए। अगली स्लाइड में जानें अपना अधिकार...
विज्ञापन
5 of 5
consumer forum
आपके लिए- आपको भी इस बात का अधिकार है कि यदि आपके साथ इस तरह की कोई धोखाधड़ी होती है तो आप उपभोक्ता फोरम में शिकायत कर सकते हैं। न्याय मिलने में थोड़ा वक्त लग सकता है लेकिन आपको आपका हक और न्याय जरूर मिलेगा। आप 1800114000, या 180014404 पर मौखिक और 8130009809 पर मैसेज के जरिए शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा आप https://consumerhelpline.gov.in/hi/ पर भी जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।