फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: भूलकर भी न करें ये सात काम, वरना हो सकता है आपका बैंक अकाउंट खाली

Wed, 06 Oct 2021 08:42 AM IST
सोनू शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 06 Oct 2021 08:42 AM IST
विज्ञापन
tips to prevent phishing cyber crime in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

एक समय था जब लोगों को हर काम के लिए बैंक के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब सुविधा घर बैठे मिल रही है। बैंक से जुड़े सारे काम अब लोग इंटरनेट और स्मार्टफोन की मदद से घर बैठे कर लेते हैं। ऐसे में साइबर क्राइम भी आजकल खूब बढ़ रहा है। साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं, जिसमें से एक तरीका फिशिंग भी है। दरअसल, फिशिंग एक वैश्विक समस्या बन चुकी है। दुनियाभर के बैंक इसका सामना कर रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें आखिर होता क्या है? तो आपको बता दें कि इसमें बैंकिंग से जुड़ी जानकारियां चुराने की कोशिश की जाती है। फिशिंग एक ईमेल के रूप में आपके सामने आ सकता है, जो किसी बैंक या अन्य लोकप्रिय वेबसाइट से होने का दावा करता है। ऐसे में कई लोग धोखा खा जाते हैं और अपना बैंक अकाउंट खाली करवा बैठते हैं यानी अकाउंट से पैसे गंवा देते हैं। आइए जानते हैं इससे बचने के लिए किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए? 

tips to prevent phishing cyber crime in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर बैंक में आपका अकाउंट है और उससे जुड़े काम आप ऑनलाइन करते हैं तो सबसे पहले ये जान लीजिए कि बैंक आपसे ईमेल करके या फोन करके लॉगिन और ट्रांजैक्शन पासवर्ड, ओटीपी (OTP और यूनिक रेफरेंस नंबर (URN) आदि के बारे में कभी नहीं पूछता है। अगर आपसे कोई इन सब चीजों के बारे में पूछता है तो समझ जाइए कि वह कोई साइबर अपराधी है और आपसे ठगी करने की फिराक में है। 

tips to prevent phishing cyber crime in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फिशिंग से बचने के लिए क्या करें? 

  • स्पैम मेल को भूलकर भी कभी न खोलें। खासतौर पर ऐसे ईमेल से तो बचकर ही रहें, जो किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा भेजा गया हो, जिसे आप जानते ही नहीं हैं। 
  • अगर इंटरनेट पर निजी या वित्तीय जानकारी को कंफर्म करने के लिए आपसे कहा जाए तो सतर्क हो जाएं। यह ठगी करने वाला ईमेल हो सकता है। 
  • अगर किसी अनजान व्यक्ति की ओर से ईमेल आया है तो ईमेल में मौजूद लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करें और न ही ईमेल में मौजूद फाइल को डाउनलोड या अटैचमेंट को खोलें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
tips to prevent phishing cyber crime in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते समय इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि वेबसाइट का एड्रेस सही है और वह लेनदेन के लिए सुरक्षित है। 
  • अपने कंप्यूटर और मोबाइल को सुरक्षित रखें। इसके लिए एंटी-वायरस इंस्टॉल कर सकते हैं और उसे नियमित रूप से अपडेट भी करते रहें। 
विज्ञापन
tips to prevent phishing cyber crime in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • अपने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और बैंक स्टेटमेंट्स को नियमित रूप से चेक करते रहें, ताकि यह पता चल सके कि कोई ऐसा ट्रांजैक्शन तो नहीं हुआ है, जिसकी आपको जानकारी ही नहीं है। 
  • कभी भी किसी भी व्यक्ति से अपने बैंकिंग डिटेल्स जैसे आईडी-पासवर्ड, डेबिट या क्रेडिट कार्ड नंबर, सीवीवी और ओटीपी आदि शेयर न करें, चाहे वह व्यक्ति खुद को बैंक कर्मचारी ही क्यों न बता रहा हो। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed