दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स व्हाट्सएप का उपयोग एक मैसेजिंग सोर्स के रूप में करते हैं। इस एप के भीतर ऐसी कई खास बातें हैं, जिसके चलते इसका नाम दुनिया के सबसे बेहतरीन इंस्टैंट मैसेजिंग एप के तौर पर शुमार होता है। व्हाट्सएप अक्सर यूजर्स के एक्सपीरियंस को खास बनाने के लिए कई नए फीचर्स लेकर आता रहता है। उन्हीं में से एक फीचर ब्लॉकिंग है। इसकी मदद से आप किसी भी यूजर को ब्लॉक कर सकते हैं। ब्लॉक करने के बाद संबंधित व्यक्ति आपकी फोटो या स्टोरीज नहीं देख पाएगा। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी खास ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता लगा सकते हैं कि आपको किसने अपने व्हाट्सएप अकाउंट पर ब्लॉक कर रखा है। इसे जानना काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस खास ट्रिक के बारे में -
काम की बात: जानना चाहते हैं किसने किया है आपको व्हाट्सएप पर ब्लॉक? इस ट्रिक से लगाएं पता
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 18 Oct 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन