सब्सक्राइब करें

AC Tips: आखिर क्यों AC से बार-बार लीक हो जाती है गैस? कहीं इसके पीछे आपकी लापरवाही तो नहीं

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 01 May 2026 02:48 PM IST
सार

Air Conditioner Maintenance Tips: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि बहुत से लोग एसी से गैस लीक होने से परेशान रहते हैं। ऐसी से गैस लीक होने के पीछे कई कारण होते हैं, आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
AC Gas Leakage Problems Common Mistakes That Ruin Your Air Conditioner’s Cooling in hindi
एसी से क्यों बार-बार लीक होता है गैस? - फोटो : AI

AC Gas Leakage Causes: इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप अपने चरम पर है। ऐसे में बहुत से लोग अपनी सहूलियत के लिए एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं। यही वजह है कि इन दिनों बाजारों एसी की बिक्री बढ़ गई है। अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि AC चलाने के कुछ ही दिनों बाद उसकी कूलिंग कम होने लगती है। इसका सबसे बड़ा कारण 'गैस लीकेज' होता है। 



गैस लीक होने पर न सिर्फ बिजली का बिल बढ़ता है, बल्कि आपको बार-बार गैस भी भरवाना पड़ता है। अक्सर हमें लगता है कि यह मशीन की खराबी है, लेकिन कई बार हमारी छोटी-छोटी लापरवाहियां और गलत तरीके से किया गया रख-रखाव ही इसके पीछे की असली वजह होती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

AC Gas Leakage Problems Common Mistakes That Ruin Your Air Conditioner’s Cooling in hindi
एसी से बार-बार गैस लीक होने के क्या कारण हैं? - फोटो : Freepik
गैस लीकेज के मुख्य तकनीकी कारण
  • AC के अंदर लगे कॉपर पाइप में नमी और गंदगी के कारण 'फॉर्मिकरी कोरोशन' (जंग) लग जाता है, जिससे बारीक छेद हो जाते हैं।
  • अगर AC लगवाते समय पाइप की फिटिंग सही तरीके से नहीं की गई या जोड़ों को ढीला छोड़ दिया गया, तो धीरे-धीरे गैस निकलने लगती है।
  • आउटडोर यूनिट में अधिक कंपन होने से पाइपों के जोड़ कमजोर पड़ जाते हैं और वहां से गैस लीक होना शुरू हो जाती है।
AC Gas Leakage Problems Common Mistakes That Ruin Your Air Conditioner’s Cooling in hindi
एसी से क्यों बार-बार लीक होता है गैस? - फोटो : Freepik

आपकी लापरवाही जो बढ़ाती है मुश्किल

  • अगर आप सीजन शुरू होने से पहले AC की सर्विस नहीं कराते, तो जमा हुई धूल पाइपों को सड़ाने लगती है।
  • सस्ते के चक्कर में अनट्रेंड मैकेनिक से काम करवाना महंगा पड़ सकता है, क्योंकि वे अक्सर घटिया क्वालिटी के पाइप या गैस का इस्तेमाल करते हैं।
  • एयर फिल्टर गंदा होने पर इंडोर यूनिट पर बर्फ जमने लगती है, जिससे इवेपोरेटर कॉइल पर दबाव बढ़ता है और लीकेज का खतरा भी बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
AC Gas Leakage Problems Common Mistakes That Ruin Your Air Conditioner’s Cooling in hindi
एसी से बार-बार गैस लीक होने के क्या कारण हैं? - फोटो : Freepik

लीकेज को कैसे पहचानें?

  • अगर AC चलाने के बाद कमरा ठंडा होने में बहुत ज्यादा समय ले रहा है, तो यह गैस कम होने का पहला संकेत है।
  • आउटडोर यूनिट के पास पतले कॉपर पाइप पर अगर सफेद बर्फ जमी दिखे, तो समझ लीजिए कि गैस लीक हो रही है।
  • AC से हिस-हिस जैसी आवाज आना इस बात का संकेत है कि कहीं से प्रेशर के साथ गैस बाहर निकल रही है।
विज्ञापन
AC Gas Leakage Problems Common Mistakes That Ruin Your Air Conditioner’s Cooling in hindi
एसी से क्यों बार-बार लीक होता है गैस? - फोटो : Freepik
बचाव के आसान उपाय और सावधानियां
  • साल में कम से कम दो बार प्रोफेशनल तकनीशियन से AC की पूरी जांच और केमिकल वॉश जरूर करवाएं।
  • हमेशा ब्रांडेड और अच्छी क्वालिटी के कॉपर पाइप का ही उपयोग करें ताकि उन पर जल्दी जंग न लगे।
  • सर्दियों में जब AC का इस्तेमाल न हो, तो आउटडोर यूनिट को ढक कर रखें ताकि धूल-मिट्टी और बारिश का पानी अंदर न जाए।
  • इसके अलावा एसी को बंद करने से 15 मिनट पहले उसकी कूलिंग बंद करके थोड़ी देर पंखा जरूर चलाएं, इससे कॉइल में अंदर जो भी नमी होती है वो सूख जाती है जिससे लीकेज होने की संभावना कम हो जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed