फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस से ठप हुआ वृंदावन में करोड़ों का कारोबार, पोशाक-कंठी माला व्यापारियों पर आर्थिक संकट

Tue, 24 Mar 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 24 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus Effects Business Loss In Vrindav
बंद हुए बांकेबिहारी मंदिर के पट - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
वृंदावन में कोरोना वायरस के कारण मंदिर बंद होने से दुकानदारों को करोड़ों का नुकसान है। मिठाई, पोशाक, माला कंठी से लेकर रेडीमेड कपड़ों के व्यापारियों ने कोरोना के संकट पर चिंता जताई। कहा कि इससे होने वाले नुकसान की भरपाई कैसे होगी वह नहीं कह सकते हैं।
Corona Virus Effects Business Loss In Vrindav
दुकान पर सजीं पोशाक - फोटो : अमर उजाला
बांके बिहारी मंदिर के पास मिठाई, पोशाक, माला तथा अन्य मिलाकर लगभग 250 दुकानें हैं। यह सभी दुकानें मंदिर और उनमें आने वाले श्रद्धालुओं के कारण ही चलती हैं। 31 तक मंदिरों के बंद रहने के कारण अब इन दुकानदारों ने भी दुकानों का खोलना बंद कर दिया है। इसी प्रकार की स्थिति इस्कॉन तथा शाहजी मंदिर के बाजार की है। 
Corona Virus Effects Business Loss In Vrindav
फूल-कलियाें की पोशाक - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
इस्कॉन मंदिर के आसपास करीब 34 दुकानें हैं, जिसमें अधिकतर दुकान रेडीमेड कपड़े और नाश्ता आदि की हैं। इसी प्रकार से शाहजी मंदिर तथा रेतिया बाजार में करीब 150 दुकानें हैं फिलहाल यहां की लगभग सभी दुकानें बंद हैं। यहां के दुकानदारों का कहना है कि यदि अधिक दिन तक बाजार बंद रहा तो दुकानदारों को काफी आर्थिक नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Virus Effects Business Loss In Vrindav
पोशाक - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं पर टिका है वृंदावन को व्यापार 
वृंदावन का व्यापार श्रद्धालुओं पर टिका है। वर्तमान में श्रद्धालु नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है लेकिन कोरोना जैसी महामारी के बचाव के लिए हम सब एकजुट हैं। - आलोक बंसल, अध्यक्ष, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल 
 
विज्ञापन
Corona Virus Effects Business Loss In Vrindav
कंठी माला बनाते कारीगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दुकानदारों की होती थी लाखों की बिक्री
वन महाराज का बाजार रेडीमेड कपड़े तथा अन्य विदेशियों को बेची जाने वाले सामान के लिए प्रसिद्ध है और यहां से विदेशियों से दुकानदारों को लाखों की आमदनी होती थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण हुए बाजार बंदी से सबको बड़ा नुकसान हो रहा है।- आशु गौतम, वन महाराज व्यापार एसोसिएशन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed