{"_id":"69f72634b94bd73a310279c6","slug":"ambedkar-nagar-massacre-bodies-of-four-children-arrive-after-post-mortem-entire-village-weeps-2026-05-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर हत्याकांड:पोस्टमार्टम के बाद पहुंचे चारों बच्चों के शव, रो पड़ा पूरा गांव, एक साथ हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर हत्याकांड:पोस्टमार्टम के बाद पहुंचे चारों बच्चों के शव, रो पड़ा पूरा गांव, एक साथ हुआ अंतिम संस्कार
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 03 May 2026 04:20 PM IST
सार
शनिवार को चारों बच्चों के शव घर के एक कमरे में मिले थे। गांव में सुबह से ही लोगों का मजमा लगा। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष के के यादव भी घर पहुंचे। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से कई थानों का पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अंबेडकरनगर के अकबरपुर के मोहल्ला मीरानपुर मुरादाबाद में चार बच्चों की सिर कूचकर हत्या किए जाने बाद रविवार सुबह सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। दोपहर करीब एक बजे कसड़ा गांव जब चारों बच्चों के शव घर पहुंचे तो पूरा गांव उमड़ पड़ा।
गांव के सभी लोग बच्चों की एक झलक देखने के लिए बेताब थे। वहीं, सभी मां को कोस रहे थे। महरुआ का कसड़ा निवासी नियाज (37) सऊदी अरब में नौकरी करता है। उसने चार साल पहले मीरानपुर, मुरादाबाद में पत्नी गासिया खातून (34) के नाम पर मकान बनवाया था। यहां गासिया अपने बड़े बेटे शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और बेटी बयान (8) उर्फ सादिया के साथ रहती थी।
2 of 9
- फोटो : amar ujala
शनिवार को चारों बच्चों के शव घर के एक कमरे में मिले थे। गांव में सुबह से ही लोगों का मजमा लगा। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष के के यादव भी घर पहुंचे। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से कई थानों का पुलिस बल तैनात रहा।
3 of 9
गांव में शव पहुंचे तो लोग रो पड़े।
- फोटो : amar ujala
वहीं, मीरानपुर मुरादाबाद में चार मासूम बच्चों की हत्या मामले में रविवार को महरुआ के कसड़ा गांव का माहौल बेहद भारी नजर आया। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद चारों मासूम बच्चों के शव गांव पहुंचे, पूरे इलाके में चीख-पुकार गूंज उठी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और गांव का माहौल शोक में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। हर कोई बच्चों के अंतिम दर्शन के लिए घर के बाहर जमा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
जोहर की नमाज के बाद चारों बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया
- फोटो : amar ujala
लोगों की भीड़ देर तक बनी रही और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। जोहर की नमाज के बाद चारों बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ चार जनाजे उठने का दृश्य हर किसी को अंदर तक झकझोर गया। गांव के कब्रिस्तान में सऊद (12) और उमर (10) को एक साथ दफन किया गया, जबकि शफीक (14) और बयान (8) को पास में ही अलग-अलग सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव व कई थानों की पुलिस उपस्थित रही।
विज्ञापन
5 of 9
वारदात से परिजन बदहवास हैं।
- फोटो : amar ujala
बता दें कि शनिवार को मीरानपुर मुरादाबाद में एक घर के अंदर चारों बच्चों के शव खून से लथपथ मिले थे। शुरुआती जांच में ईंट और हथौड़े से हमला कर हत्या की बात सामने आई थी। घर अंदर से बंद मिला था और मां गासिया खातून के लापता होने से उस पर शक गहराया था। आशंका जताई गई थी कि बच्चों को पहले नशीला पदार्थ दिया गया और फिर वारदात को अंजाम दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।