{"_id":"69f805bf4f8711b91208fff2","slug":"ambedkar-nagar-five-murder-case-no-women-clothing-found-in-house-phone-also-formatted-new-twist-in-murder-case-2026-05-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP में सामूहिक हत्याकांड: घर में न मिले महिला के कपड़े, फोन भी था फॉरमैट, मां और 4 बच्चों के कत्ल में नया मोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP में सामूहिक हत्याकांड: घर में न मिले महिला के कपड़े, फोन भी था फॉरमैट, मां और 4 बच्चों के कत्ल में नया मोड़
प्रमन श्रीवास्तव, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 04 May 2026 08:12 AM IST
सार
अंबेडकरनगर में चार बच्चों की हत्या की आरोपी मां का नाले में शव मिलने से मामला उलझ गया। पांचों मौतों का रहस्य गहरा गया। हालांकि सोमवार सुबह को पुलिस हत्याकांड में एक और आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।
विज्ञापन
1 of 16
Ambedkar Nagar Five Murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अंबेडकरनगर के अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में शनिवार को हुई चार बच्चों की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। रविवार शाम बच्चों की मां गासिया खातून का शव घर से करीब 100 मीटर दूर नाले में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पहले महिला को ही बच्चों की हत्या का आरोपी माना जा रहा था, लेकिन अब उसकी मौत के बाद मामला उलझ गया है। जानकारी के मुताबिक, उसके सिर पर किसी तेज हथियार से चोट के निशान मिले हैं। मायकेवालों ने भी हत्या की आशंका जताई है।
2 of 16
अकबरपुर के मीरानपुर में इसी घर में घटी घटना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार को सऊदी अरब में काम करने वाले नियाज के चार बच्चों के सिर पर वार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से मां लापता थी। रविवार को बच्चों के सुपुर्द-ए-खाक होने के कुछ ही घंटों बाद शाम करीब पांच बजे घर से लगभग 100 मीटर दूर नाले में गासिया का शव मिला। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
3 of 16
आरोपी गासिया खातून
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, इससे पहले, मामले की जांच में पुलिस को गासिया खातून के घर से उसके कपड़े गायब मिले थे। घटना के बाद पुलिस ने जब पूरे घर की छानबीन की तो यह खुलासा हुआ। महिला के मोबाइल फोन को भी फॉरमैट किया गया था और बेटे शफीक के मोबाइल से सिर्फ परिवार के लोगों के ही फोटो और वीडियो मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 16
अकबरपुर के मीरानपुर स्थित घर का शनिवार को जायजा लेने पहुंची एसपी प्राची सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर में रखी अलमारी के लॉकर से करीब पांच हजार रुपये मिले हैं, लेकिन जेवर थे या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इन सवालों का जवाब ढूंढने के लिए पुलिस नियाज को वापस बुलाने की तैयारी में है। इसी बीच मीरानपुर से एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया। माना जा रहा है कि इस युवक को मृतका गासिया खातून के परिवार से कुछ संपर्क है।
विज्ञापन
5 of 16
मीरानपुर में शनिवार को घटना की जानकारी मिलने पर घर के निकट जुटी स्थानीय लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और बेटी बयान (8) उर्फ सादिया की हत्या के खुलासे में लगी टीमें हर पहलू को खंगाल ही रही थीं। इसी बीच घर के एक कमरे में ताला लगा मिला था। पुलिस ने परिवार के लोगों की मौजूदगी में कमरे का ताला तुड़वाया, जिसमें एक अलमारी रखी हुई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।