सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: ट्रैफिक नियम तोड़ते दिखे एसपी तो जवान ने वाहन रोका, नियमों का पाठ पढ़ाने पर मिला ये इनाम

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 23 Mar 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
Traffic police constable stop ballia SP vehicle for violation of traffic rules
ट्रैफिक पुलिस के जवान ने रोकी एसपी की कार। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने शहर में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए कई सड़कों पर वन वे प्लान लागू कराया है। बीते लगभग एक सप्ताह से इस प्लान के तहत ही शहर में यातायात व्यवस्था चल रही है। इसी बीच मंगलवार को एसपी की गाड़ी ओक्डेनगंज चौराहे से वन वे की तरफ घूम गई, यह देखते ही वहां तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह ने गाड़ी को रोका दूसरी ओर से जाने का इशारा किया। इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को सांप सूंघ गया कि अब क्या होगा, लेकिन कप्तान ने कांस्टेबल को तत्काल 501 रुपये का इनाम देकर उसका हौसला बढ़ाया। देखें अगली स्लाइड्स...।

Trending Videos
Traffic police constable stop ballia SP vehicle for violation of traffic rules

हुआ ये था कि पुलिस अधीक्षक मंगलवार को शहर में जारी वन वे ट्रैफिक प्लान का जायजा लेने के लिए शहर में निकले। एसपी कार्यालय से निकली गाड़ी चित्तू पांडेय चौराहा से स्टेशन की ओर घूमी। वहां से वैशाली रोड होते हुए एसपी की गाड़ी ओक्डेनगंज चौराहे पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
Traffic police constable stop ballia SP vehicle for violation of traffic rules
वहां से अचानक उनकी गाड़ी दिन में लगभग 11.30 बजे वन वे की तरफ घूम गई, यह देखते ही चौराहे पर नए नियमों का पालन कराने के लिए तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह व पीआरडी जवान ने उनकी गाड़ी को रोक दिया और बताया कि यदि वन वे नियम लागू है, आप दूसरे रास्ते से जाएं।
 
Traffic police constable stop ballia SP vehicle for violation of traffic rules

इसके बाद कप्तान के पीछे चल रहे पुलिसकर्मियों में सन्नाटा छा गया। चालक ने गाड़ी एक तरफ खड़ी की और कप्तान ने गाड़ी का शीशा नीचे कर कांस्टेबल को पास बुलाया। तब तक अन्य पुलिसकर्मी भी अपने वाहनों से उतरकर कप्तान की गाड़ी के पास खड़े हो गए थे, डरते-डरते कांस्टेबल पुष्पेंद्र कप्तान के पास पहुंचे। कप्तान ने उनका परिचय पूछने के साथ पूछा कि तुम्हे पता है तुमने किसकी गाड़ी रोकी है।

विज्ञापन
Traffic police constable stop ballia SP vehicle for violation of traffic rules

कांस्टेबल शांत खड़े रहा, तभी अचानक डॉ. विपिन ताडा मुस्कुराए और तत्काल अपनी जेब से निकालकर 501 रुपये उसकी ओर बढ़ा दिया। वह हिचकिचा रहा था तो उन्होंने कहा कि लो यह तुम्हारा इनाम है, तुमने अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और निर्भयता से निभाई है। इसके बाद कप्तान की गाड़ी नियम के अनुसार दूसरे रास्ते की ओर मुड़ गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed