सब्सक्राइब करें

बागी बलिया से राकेश टिकैत ने भरी हुंकार, कोई बाटी की माला पहन, तो कोई लेकर आया हल, देखें तस्वीरें 

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 11 Mar 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Tikait attacked on central government in first farmer mahapanchayat in Ballia
महापंचायत में राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय किसान संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत ने पूर्वांचल के बागी बलिया की धरती पर हुई महापंचायत से कृषि कानूनों के विरोध में हुंकार भरी। महापंचायत में विविध रंग भी दिखाई दिए। इस दौरान कोई पूर्वी उत्तर प्रदेश और विशेषकर बिहार की पहचान प्रिय भोज्य पदार्थ बाटी की माला पहनकर तो कोई हल का प्रतीक लेकर आया।



महापंचायत में राकेश टिकैत भी केंद्र सरकार पर हमलावर नजर आए। कहा कि कोलकाता में बड़ी लड़ाई होगी। हम वहां के किसानों के बीच जाएंगे और कृषि कानून की खामियों की जानकारी देंगे, किसानों से आंदोलन के लिए समर्थन मागेंगे।

Trending Videos
Rakesh Tikait attacked on central government in first farmer mahapanchayat in Ballia
a - फोटो : अमर उजाला

हालांकि उन्होंने किसी भी पार्टी के समर्थन या खुद चुनाव लड़ने की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ आंदोलन करना है, चुनाव नहीं लड़ना, किसानों को न्याय दिलाना है और इसके लिए यदि पूरे साल आंदोलन करना पड़े तो भी वे पीछे नहीं हटेंगे।

सिकंदरपुर स्थित चेतन किशोर मैदान में आयोजित किसान मजदूर महापंचायत में संबोधन और पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि वे 13 को पश्चिम बंगाल जा रहे हैं। सवाल उठाए जा रहे हैं कि आप को चुनाव नहीं लड़ना या राजनीतिक दलों से नहीं जुड़ना तो वहां क्यों जा रहे हैं, इसका जवाब यही है कि हम चुनाव में भाग लेने या किसी का समर्थन-विरोध करने नहीं जा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakesh Tikait attacked on central government in first farmer mahapanchayat in Ballia
बलिया में हुई किसान महापंचायत - फोटो : अमर उजाला

हम वहां किसानों से अपने आंदोलन के लिए समर्थन मांगने जा रहे हैं और उन्हें यह भी बताने जा रहे हैं कि कृषि कानूनों से उन्हें क्या-क्या नुकसान होने जा रहा है।

Rakesh Tikait attacked on central government in first farmer mahapanchayat in Ballia
बलिया में हुई किसान महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
अब यदि इसका कोई और मतलब निकाला जा रहा है तो निकाला जाए, हमें इससे मतलब नहीं है।
विज्ञापन
Rakesh Tikait attacked on central government in first farmer mahapanchayat in Ballia
बलिया में हुई किसान महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि हमने किसानों को न्याय दिलाने के लिए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया है, हम किसी मोर्चा में शामिल नहीं हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed