सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR against five named and 20 unidentified in stone pelting case

Ballia News: पत्थरबाजी के मामले में पांच नामजद और 20 अज्ञात पर प्राथमिकी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
FIR against five named and 20 unidentified in stone pelting case
विज्ञापन
बलिया। शहर के राजपूत नेवरी मोहल्ले में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी के विरोध में पत्थरबाजी के तीसरे दिन भी तनाव है। पुलिस मुस्तैद है। मामले में पांच नामजद व 20 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस खोजबीन कर रही है।
Trending Videos

दोनों मोहल्ले के लोग एक-दूसरे मोहल्ले की तरफ जाने से बच रहे हैं। पुलिस लगातार चक्रमण कर अराजकत्वाें पर नजर बनाए हुए है। अभय पटेल की तहरीर पर पुलिस ने पत्थरबाजी, मारपीट सहित अन्य मामले में पांच नामजद व 20 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस की कार्रवाई के डर से पत्थरबाजी की घटना में शामिल मनबढ़ युवक भागे हुए हैं। पुलिस मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों से युवकों की शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि बेदुआ निवासी अभय पटेल ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि बुधवार को दोपहर करीब 01:40 बजे के आसपास बाइक से अपने दोस्त राजेश शाह के साथ राजपूत नेवरी मस्जिद से होते हुए अपने घर बेदुआ जा रहे थे। इसी बीच शिवम नाम का लड़का राजपूत नेवरी गली के कोने पर खड़ा होकर कुछ लोगों से कहासुनी कर रहा था। मेरे पहुंचने पर शिवम मेरी गाड़ी पर बैठ कर मेरे साथ घर जा रहा था।
इस दौरान एक राय होकर मो. एकवाल, शहदुलालह, अतलताबश, रमजान अली, परवेज शहीद व 15 से 20 लोगों ने हाथ में लाठी-डंडा व राॅड लेकर हमलोगों को दौड़ा लिया। घेर कर मारापीटा तथा बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। किसी तरह वहां से जान बचा कर भागे। वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए पत्थरबाजी करने लगे।
निरीक्षक क्षितिज त्रिपाठी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। अब तक एक पक्ष के चार व दूसरे पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed