सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Review on 58 points in Disha's meeting

Ballia News: दिशा की बैठक में 58 बिंदुओं पर समीक्षा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Review on 58 points in Disha's meeting
विकास भवन परिसर में आयोजित दीशा की बैठक में शामिल सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर, सांसद सनातन पांड
विज्ञापन
बलिया। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शुक्रवार को विकास भवन सभागार में हुई। सलेमपुर के सपा सांसद रमाशंकर राजभर की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर में कूड़ा निस्तारण व बाढ़ पीड़ितों के आवास की समस्या का मुद्दा छाया रहा। बैठक में 58 बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा हुई।
Trending Videos

प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत एनएच-31 से टुटवारी, बघौना और दुलारपुर गांव को जाने वाली जर्जर सड़क का मुद्दा उठा। मरम्मत कराने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए। दयाछपरा चट्टी से भुवालछपरा होते हुए नौरंगा तक सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा की जांच मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी गई। महिला स्वयं सहायता समूहों के तहत सभी ब्लॉकों में कार्यक्रम आयोजित कराने तथा सूची एनआईसी पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सिकंदरपुर तहसील के ग्राम मालदा तक जाने वाली सड़क की मरम्मत न होने पर सांसद ने नाराजगी जताई। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित गांवों का सर्वे कर पात्र व्यक्तियों को आवास उपलब्ध कराने के लिए कहा।
सिकंदरपुर मंडी की खराब सड़क की मरम्मत कराने तथा बैरिया में निर्मित मंडी का उद्घाटन कराने के निर्देश दिए गए।
सांसद को बताया गया कि मोंथा तूफान से बैरिया क्षेत्र के किसानों की फसल को हुए नुकसान की भरपाई की राशि उनके खातों में भेज दी गई है।
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को वर्ष 2025 के प्रस्तावित कार्यों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने तथा सभी गांवों का डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, सांसद सनातन पांडेय, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, विधायक संग्राम सिंह, एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, नपा चेयरमैन संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed