सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two accused arrested for kidnapping molesting and assaulting married woman in Ballia

Ballia Crime: विवाहिता का अपहरण कर छेड़खानी और मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, पति के साथ थाने पहुंच की थी शिकायत

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 07 Mar 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Ballia News: बलिया जिले में विवाहिता से छेड़खानी और मारपीट करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एक दिन पहले पति के साथ थाने पहुंचकर महिला ने आरोप लगाया था। 

Two accused arrested for kidnapping molesting and assaulting married woman in Ballia
पुलिस के गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बलिया जिले के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता का अपहरण कर उसके साथ छेड़खानी और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि सुरहिया निवासी गुड्डू कुमार और मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
बृहस्पतिवार को पति के साथ थाने पहुंची महिला ने आरोप लगाया था कि 27 फरवरी की रात दोनों आरोपियों ने खेत में खींचकर उसके साथ जबरदस्ती और मारपीट की। लोकलाज के डर से उसने घटना का जिक्र किसी से नहीं किया। किसी तरीके से अपने पति को इसकी जानकारी दी। पीड़िता ने पति के साथ कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज होते ही साक्ष्यों का संकलन शुरू कर दिया गया था। महिला मानसिक रूप से बीमार थी। 

इसे भी पढ़ें; BHU: बीएचयू को गोल्ड मेडल, पीठ के लिए पांच साल में मिले 9.61 करोड़, इस साल 19 जनवरी तक मिले एक करोड़ रुपये

आरोपियों ने उसके साथ जबरदस्ती और मारपीट की थी। महिला की सुरक्षा और न्याय प्राथमिकता है। नामजद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed